अजब गजब: दुनिया के तीन देश 3 सेकंड में घूम आई लड़की, वीडियो देखकर लोगों ने भी किया आश्चर्य!

दुनिया के तीन देश 3 सेकंड में घूम आई लड़की, वीडियो देखकर लोगों ने भी किया आश्चर्य!
  • तीन सेकंड में लड़की ने की तीन देशों की सैर
  • शेंगेन वीजा के साथ जा सकते हैं इन देश
  • इन देशों के बॉर्डर में नहीं रहती है कोई फौज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घूमने के शौकीन तो बहुत से लोग होते हैं। उनको हमेशा इधर-उधर घूमना बहुत पसंद होता है। भले ही वो अपने देश में घूमना हो या पूरी दुनिया में घूमना हो। देश के किसी भी कोने में घूमने जाना हो तो किसी भी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। सिर्फ अपने साथ प्रॉपर डॉक्यूमेंट्स अपने पास रखने जरूरी हैं। आप वीजा और पासपोर्ट लेकर देश के किसी भी कोने में घूम सकते हैं। लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जहां पहले वीजा परमिट पाना होता है। अगर आप ऐसे में एक ही समय में तीन देश घूमना चाहें तो बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो सकता है। आज हम आपको एक एसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने तीन सेकंड में ही तीन देश घूम लिए थे।

ऐसे घूमी एक बार में तीन देश

सभी के मन में एक सवाल आ रहा होगा कि ये लड़की एक बार में तीन देश कैसे घूम सकती है। इसके लिए आप वीडियो देख सकते हैं जिसमें आपको आराम से पता चल जाएगा। वीडियो में नजर आ रही लड़की का नाम समरांगी साधु झिलिक है। समरांगी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'आचेन शहर के पास फेमस तीन-देशों का पॉइंट।' इस वीडियो में समरांगी एक ऐसे पॉइंट पर खड़ी हैं, जहां तीन देशों का बॉर्डर मिलता है। वो देश जर्मनी, नीदरलैंड और बेल्जियम हैं। वो उछल-उछलकर तीन देशों में तीन सेकंड में घूम लेती हैं। बता दें कि इस जगह पर किसी भी देश की कोई फौज भी मौजूद नहीं होती है। इसके आधे हिस्से में जर्मनी है और बचे हुए हिस्से में नीदरलैंड और बेल्जियम।

बिना वीजा के जा सकते हैं इन देशों में

बता दें बिना वीजा के भी इन देशों में जाना संभव है। इसके लिए आपको यूरोपियन देश शेंगेन वीजा देते हैं, जिसके साथ आप यूरोप के 29 देशों को बिना रोक-टोक के घूम सकते हैं। ये सभी 29 देश शेंगेन क्षेत्र के हिस्से हैं। इससे आप ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में जा सकते हैं। इन देशों में नॉर्वे, स्विट्जरलैंड के अलावा भी कुछ ऐसे देश हैं जो यूरोप का हिस्सा नहीं हैं तब भी आपको ये वीजा उनमें जाने की अनुमित देते हैं।

वीडियो हो रहा है वायरल

इंस्टाग्राम पर समरांगी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब तक करीब 6 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और हजारों लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा कई सारे कमेंट्स भी आए हैं। जिसमें लोगों ने ये पूछा है कि हम यहां पर कैसे जा सकते हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा है कि पासपोर्ट कंट्रोल कहां है? एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हम भारत, पाकिस्तान और चीन के साथ भी ऐसा प्रयास कर सकते हैं, लेकिन दुख की बात है कि हम इसे देखने के लिए जिंदा नहीं रह पाएंगे।

Created On :   31 March 2025 6:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story