अजब गजब: क्लीनिक के पर्चे का हो रहा फोटो वायरल, डॉक्टर ने लिखी ऐसी चीज की हिल गया पूरा सोशल मीडिया

- लोग अपनी नकली डिग्री लेकर करते हैं बड़े-बड़े धंधे
- डॉक्टर की डिग्री- मास्टर इन पॉलिटिकल साइंस
- सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में आए दिन फर्जी डिग्री का इस्तेमाल करके नौकरी पाने वालों की खबरें आती रहती हैं। कोई डॉक्टर की नकली डिग्री लेकर मरीजों का इलाज करते पकड़ा जाता है तो कोई नकली पीएचडी की मदद से प्रोफेसर बन जाता है। लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे इस क्लिनीक के पर्चे पर लिखी डॉक्टर की डिग्री केवल नकली ही नहीं बल्कि पूरी गलत ही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड के अकाउंट @medicinefile पर डाली गयी यह पोस्ट एक क्लिनिक के पर्चे की है। श्रीवास्तव क्लीनिक नाम के इस क्लीनिक का पता उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का जाहिदपुर कस्बा बताया जा रहा है।
डॉक्टर की डिग्री- मास्टर इन पॉलिटिकल साइंस
इस पर्चे पर दो डॉक्टरों के नाम लिखे हुए हैं। जिनमें डॉ.दिनेश श्रीवास्तव की डिग्री में बीए.एम.एस लिखा हुआ हैं। यह डिग्री फिजीशियन और डॉक्टर बनने के लिए जरूरी डिग्रीयों में से एक हैं। लेकिन दूसरे डॉक्टर की डिग्री थोड़ी हटके है। दरसल इस क्लिनिक के दूसरे डॉक्टर वरुण श्रीवास्तव ने पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेकर डॉक्टर की पोजिशन हासिल की है। उनकी डिग्री की जगह एम.ए यानी मास्टर्स इन पॉलिटिकल साइंस लिखा हुआ हैं। इसी कारण डॉ.वरुण की इस अनोखी डिग्री की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हांलाकि सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की जा सकी है।
सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजे
थ्रेड के बाद अब ये फोटो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की गई है। @mrgroupagency नाम के अकांउट ने इस फोटो को एक मीम के तौर पर शेयर किया जहां इसे अब तक 3000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस मीम पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा-'ये डॉक्टर सिर्फ नेताओं का इलाज करता होगा शायद '। दूसरे यूजर ने आश्चर्य जताते हुए लिखा, 'अब पॉलिटिकल साइंस पढ़कर भी डॉक्टर बन सकते है क्या?'
Created On : 3 April 2025 5:42 PM