अजब गजब: जंगल का साधारण सा पेड़ बना शेर के लिए रेस्टॉरेंट, इतनी क्विक सर्विस की शेर भी हो गया शॉक!

- पेड़ के नीचे बैठा था शेर
- पेड़ से गिर गया खाना
- लोग दे रहे प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंगल के जानवरों के लिए खाना ढूंढना अपने आप में बहुत मुश्किल काम है। उसके लिए उनको घंटो इंतजार करना पड़ता है और शिकार के दिखते ही उसके पीछे भागना भी पड़ता है। लेकिन सबसे अलग इस भाग्यशाली शेर को सिर्फ एक पेड़ के नीचे बैठना पड़ा और खाना खुद उसके सामने हाजिर हो गया। तो चलिए उस खाने के बारे में जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ जो शेर को बैठे-बैठे खाने को खाना मिल गया।
बिना कुछ किये मिल गया शिकार
वायरल वीडियो में एक शेर घास के मैदान में खड़े एक पेड़ के नीचे आकर बैठता हुआ दिखाई देता है। शेर की हालत देख लगता है की वो धूप और भूख दोनो से परेशान है। लेकिन जैसे ही शेर पेड़ के नीचे बैठता है तभी पेड़ से एक हिरण की लाश उसके सामने गिर जाती है। पहले तो शेर भी चौंक जाता है पर फिर उस चीज के पास जाता ही उसे समझ आता है कि वो एक मरा हुआ हिरण है। वीडियो के साथ दी गई जानकारी में बताया गया है कि शिकार किए हुए हिरण को किसी तेंदुए ने छुपाकर पेड़ की डाल पर रख दिया था।
'अब यह शेर करेगा न्यूटन के चौथे लॉ का आविष्कार'
बता दें, @wildliferescuers के पेज से अप्लोड किए गये इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं। एक यूजर के हिसाब से अब यह शेर आगे चलकर न्यूटन के चौथे लॉ का आविष्कार करेगा। वहीं दूसरे यूजर ने तेंदुए के बारे में सोचते हुए कहा कि ,'बेचारा तेंदुआ अपने खाने को खोजने के लिए लौटेगा'। एक ने कहा,' बेचारा शेर ऐसे आसपास देख रहा है, जैसे चेक कर रहा हो कि कोई प्रेंक तो नहीं हैं।'
Created On :   7 April 2025 11:41 PM IST