अजब गजब: 1993 के टाइम के दहेज की इस लिस्ट, देखकर लोग हो गए हैरान, जेवर-बर्तन से लेकर लड़के के घर के लिए स्टूल तक सब कुछ था शामिल

1993 के टाइम के दहेज की इस लिस्ट, देखकर लोग हो गए हैरान, जेवर-बर्तन से लेकर लड़के के घर के लिए स्टूल तक सब कुछ था शामिल
  • 1993 के दहेज की लिस्ट हुई वायरल
  • घर का एक-एक सामान था शामिल
  • लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में दहेज प्रथा कई सालों से चली आ रही है। कई बार तो मन मुताबिक दहेज ना मिलने के कारण शादियां टूटने से लेकर लड़कियों को प्रताड़ित किए जाने तक के केसेज भी हो चुके हैं। इसी कारण भारत सरकार ने दहेज प्रथा के खिलाफ कानून भी बनाए है। लेकिन आज भी लोग शादियों में 'गिफ्ट या मदद' के तौर पर दहेज देते या लेते हैं।

हाल ही दहेज प्रथा को लेकर सोशल मीडिया पर बात फिर शुरू हो गई जब रेड्डिट पर एक यूजर नें 1993 में अपनी बुआ की शादी के दौरान मांगे गए दहेज की लिस्ट शेयर की थी। दहेज की इस लिस्ट में रखी गई मांगें देख कर कई यूजर्स हैरान हैं।

4 पन्नों की दहेज की लिस्ट , सोने की चेन से लेकर चम्मच-बाल्टी तक शामिल

रेड्डिट के इस पोस्ट में 4 पन्नों के दहेज की लिस्ट की फोटो है। इस लिस्ट में फर्नीचर , इलेक्ट्रॉनिक, बेड- गद्दे , और गहनों से लेकर लड़के वाले के पूरे परिवार के कपड़े और घर के छोटे बड़े सभी सामान शामिल हैं। लिस्ट में किसी तरह का कंफ्यूजन न हो इसलिए इन सामानों को अलग-अलग कैटेगरी में भी डाला गया है। इस 4 पेज की लिस्ट की टोटल कीमत का अगर आप अंदाजा लगाने जाएंगे तो यह लिस्ट आज के जमाने के 50-60 लाख या उससे ज्यादा रूपयों के बराबर है।

My Bua's Dowry, 1993 byu/silently_reading2 indelhi

यह भी पढ़े -'हंसी तो फंसी' वाली नाइजीरियन परंपरा, जब तक दुल्हन मुस्कुरा ना दे लड़के वाले उड़ाते रहते हैं पैसे!

पोस्ट पर लोगों कि अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

रेड्डिट पोस्ट को silently_reading2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है – मेरे बुआ का दहेज, 1993। इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा,'इतना सामान तो मेरे घर में अभी भी नहीं हैं। तो वहीं एक यूजर ने पूछा , 'तुम्हारें फूफा के घर में कुछ नहीं था क्या?'

कुछ यूजर्स को इस लिस्ट में की गई मांगों को देख गुस्सा भी आया । एक यूजर ने इस पोस्ट पर अपनी राय देते हुए कहा, 'कोई यह लिस्ट उन लोगो को दिखाओ जो कहते हैं कि फेमिनिस्म की जरूरत नहीं हैं। सोचों उस समय इतने सारे सामान का इंतजाम करते वक्त उस लड़की के मां बाप को कितना डर लगा होगा और कितनी मुश्किल हुई होगी।'

एक यूजर ने उस समय दहेज के कारण होने वाली प्रताड़नाओं के बारे में बात करते हुए लिखा,'लोग भूल जाते हैं की उस समय की स्थिति कितनी खराब थी, इतनी खराब की लड़कियों को शादी के बाद दहेज ना दे पाने पर जिंदा जला दिया जाता था। आज भी कई जगहों पर दहेज प्रताड़ना जारी है।'

Created On :   10 April 2025 7:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story