चीन की यह चट्टान हर 30 साल में देती है अंडे
डिजिटल डेस्क,चीन।(Advance news) कुदरत न जाने कितने अबूझ रहस्यों से भरी पड़ी है। जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। बहुत से ऐसे अद्भुत कारनामे हैं, जो मनुष्य खुद करता है, तो वहीं कई ऐसे कारनामे व अजूबे हैं जो प्रकृति करती है। जीवों द्वारा अंडे दिया जाना सामान्य बात है और आपने देखा सुना भी होगा, लेकिन पत्थर की चट्टान अंडे दे, ये अपने आप में एक विचित्र बात है जिसने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर रखा है।

हालांकि यह अभी भी रहस्य ही है कि इस चट्टान पर चिकनी और गोल आकृतियां कैसे बनती हैं और निश्चित समयांतराल के बाद ही क्यों बनती हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार ये चट्टान कोई 500 मिलियन साल पुरानी है। चट्टान के अंडे देने के सम्बन्ध में वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मौसम और पर्यावरण के बदलावों के चलते चट्टान की संरचना और तत्वों में बदलाव होता रहता है जिसके कारण उनपर आकृतियां उभर आती हैं।

स्थानीय लोगों ने देखा है कि यह चट्टान हर 30 साल में चिकने अंडे के आकार के पत्थर देती है। पत्थर के ये अंडे शुरूआत में एक कवच में होते हैं और फिर बाद में स्वतः जमीन पर गिर जाते हैं। स्थानीय ग्रामीण इन पत्थर के अण्डों को खुशहाली का प्रतीक मानकर घर ले जाते हैं।

चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत गिझोउ में स्थित यह चट्टान सिर्फ 20 मीटर लम्बी और 6 मीटर ऊंची है। चीन में इस चट्टान को 'चन दन या' के नाम से जाना जाता है और इसे अंडा देने वाली चट्टान के नाम से भी जाना जाता है।
.jpg)
हाल ही में चीन में स्थित एक ऐसी चट्टान के बारे में पता चला है जो हर 30 साल में अंडाकार पत्थरों को जन्म देती है।
Created On :   1 May 2019 3:47 PM IST