4000 साल पुराना भूतिया शहर मिला, किसी ने नहीं की यहां घुसने की हिम्मत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धरती पर ऐसे कई राज़ छुपे हुए हैं, जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। दुनिया में ऐसी बहुत सी जगह हैं जिनके अस्तित्व य इतिहास के बारे में किसी को नहीं पता। इतिहास में विद्यमान ऐसी बहुत सी सभ्यताओं के बारे में भी हमने कई बार सुना है जिनका आज कोई अस्तित्व नहीं है। मोहन जोदड़ो और हड़प्पा जैसी जगह इस बात का सबूत हैं कि सालों पहले भी शहरों और नगरों का अस्तित्व रहा।
तेजी से विकसित हो रहीं तकनीकों की मदद से इन रहस्यमयी जगहों के बारे में बड़ी आसानी से जानने के मिल जाता है। ऐसे ही गूगल मैप की मदद से एक ऐसे शहर का पता चला है जो करीब 4000 साल पुराना है और भूतिया है। कहा जा रहा है कि इस शहर में हज़ारों लोग रहते थे। आइए जानते हैं इस शहर के बारे में...
5000 साल पुरानी सभ्यता
खोजकर्ताओं ने इराक में इस रहस्यमयी शहर की खोज की है, जो हज़ारों सालों से रेत में दबा हुआ था। इतिहासकारों का मानना है कि धरती पर कुछ ऐसी सभ्यताएं हैं जो 5000 साल पुरानी हैं। अब जो 4000 साल पुराना शहर मिला है वो निश्चित तौर पर किसी पुरानी सभ्यता का शहर है।
खोज में मिले इस 4000 साल पुराने शहर का नाम उरु था। मिली जानकारी के मुताबिक, उस समय इस शहर की कुल आबादी करीब 65 हजार हुआ करती थी। सबसे दिलचस्प बात ये कि उस समय उरु सबसे अधिक आबादी वाला शहर हुआ करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां पर यह शहर पाया गया है उस जगह का नाम उस समय दक्षिणी मेसापोटामिया था। आज इसको दक्षिणी इराक के नाम से जाना जाता है।
नई सभ्यता के बारे में जानने का मौका
खोजकर्ताओं का कहना है कि यहां पर यूफ्रेट्स नदी बहती थी जिसके किनारे ये शहर बसा हुआ था। बता दें कि उरु शहर का ज़िक्र बाइबल में भी है। इस शहर की खोज से हमें एक नई सभ्यता के बारे में जानने का मौका मिलेगा और साथ ही इतिहास के पन्नों में दबे कई राज़ खुलेंगे। इससे आरकेओलॉजी के ज्ञानतोष में भी काफी बढ़ोत्तरी होगी।
Created On :   1 March 2022 4:06 PM IST