Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 22 Feb 2025 4:32 PM IST
भागलपुर में प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक सभा होगी, 13 जिलों के किसान जुटेंगे दिलीप जायसवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने शनिवार को कहा कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भागलपुर में आगमन हो रहा है। इसकी तैयारी को लेकर एनडीए के सभी पांच दलों के नेता और कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
- 22 Feb 2025 4:20 PM IST
सीपीसीबी रिपोर्ट संदेहास्पद, गंगा नदी का पानी नहाने के लायक है प्रो. उमेश कुमार सिंह
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर उमेश कुमार सिंह ने शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की उस रिपोर्ट को संदेहास्पद बताया, जिसमें यह दावा किया गया था कि गंगा नदी का पानी अब नहाने के लायक नहीं रहा।
- 22 Feb 2025 4:15 PM IST
महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ में तैयारियां भव्य, नहीं होगा वीआईपी दर्शन
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भव्य तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार मंदिर प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि वीआईपी और सुगम दर्शन की सुविधाएं पूरी तरह से स्थगित रहेंगी, ताकि सभी भक्तों को बाबा विश्वनाथ के दर्शन का समान अवसर मिल सके।
- 22 Feb 2025 4:10 PM IST
सेना के लम्बी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया
भारत के हांगझोऊ एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता गुलवीर सिंह ने शुक्रवार को बोस्टन यूनिवर्सिटी ट्रैक पर इंडोर 5,000 मीटर स्पर्धा के लिए 13 मिनट की बाधा को तोड़कर अपना नाम किताबों में दर्ज करा लिया और साथ ही अपने आउटडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड में भी सुधार किया।
- 22 Feb 2025 4:05 PM IST
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में 'रावण' बनेंगे यश, शूटिंग शुरू
कन्नड़ सुपरस्टार यश ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण' की शूटिंग शुरू कर दी है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म में यश 'रावण' की भूमिका में नजर आएंगे।
- 22 Feb 2025 4:00 PM IST
मध्य प्रदेश में निवेश का हो रहा उदय ज्योतिरादित्य सिंधिया
मध्य प्रदेश की राजधानी में होने जा रही दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि इस आयोजन से राज्य में निवेश का उदय होगा।
- 22 Feb 2025 3:50 PM IST
नागपुर से चुराते थे दोपहिया, मॉडीफाइड कर बेच देते थे ग्राहकों को
नागपुर क्राइम ब्रांच ने नागपुर शहर के मेट्रो रेलवे स्टेशन व अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों से दोपहिया चुराकर मॉडीफाइड कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने अब तक तुमसर व नागपुर के कुछ शातिर दोपहिया चोरों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने अब तक चार से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आनेवाले दिनों में आरोपियों की संख्या और बढ़ने की संभावना जतायी है।
- 22 Feb 2025 3:45 PM IST
शिवराज चौहान की किसानो के साथ बैठक
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान शाम 6 बजे चंडीगढ़ में किसानों के साथ बैठक करेंगे
- 22 Feb 2025 3:40 PM IST
केंद्र सरकार की मदद से बिहार में विकास की गति तेज हुई विजय चौधरी
बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हम लोग केंद्र सरकार की मदद से और भी तेज गति से काम कर रहे हैं। बिहार में हम लोग काम पहले भी कर रहे थे, लेकिन अभी केंद्र सरकार मदद कर रही है। इसी कारण हमारे काम और विकास की गति ज्यादा तेज हो गई है।
Created On :   22 Feb 2025 8:04 AM IST