Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 22 Feb 2025 5:59 PM IST
बेन डकेट ने बनाया रिकॉर्ड, बने चैंपियंस ट्रॉफी के हाईएस्ट स्कोरर
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में चार विकेट खोकर 303 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 151 रन बनाकर नाबाद हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
- 22 Feb 2025 5:46 PM IST
लियाम लिविंगस्टन ने जड़ा शानदार छ्क्का
मुकाबले के 44वें ओवर की दूसरी गेंद लियाम लिविंगस्ट ने मार्नस लाबुशेन की गेंद पर शानदार छ्क्का जड़ा। लाबुशेन ने उन्हें फुलटॉस गेंद डाली थी जिसका लियाम ने बखूबी फायदा उठाया और गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया।
- 22 Feb 2025 5:22 PM IST
38 ओवरों के बाद इंग्लैंड का स्कोर
मुकाबले में 38 ओवरों का खेल हो चुका है। इंग्लैंड ने 38 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं।
- 22 Feb 2025 5:11 PM IST
35 ओवरों के बाद इंग्लैंड का स्कोर
इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। इस दौरान सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 113 रन तो कप्तान जोस बटलर 4 रन के स्कोर पर क्रीज पर खड़े हैं।
- 22 Feb 2025 5:00 PM IST
किसान बैठक
किसानों संग बैठक में शामिल होने के लिए मोहाली एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी
- 22 Feb 2025 4:55 PM IST
गडचिरोली के 221 गांव हो रहे प्रभावित, 162 करोड़ की निधि पर लगा स्टे
आदिवासी बहुल और नक्सल प्रभावित गड़चिरोली जिले में 221 गांवों में खनिज निधि के तहत मंजूर किये गये 162 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की प्रशासकीय मंजूरी को केंद्र सरकार ने स्थगिति दी है। केंद्र सरकार के नये नियमों के तहत मंजूरी नहीं मिलने के कारण जिला प्रशासन ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए है। शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में खनिज निधि की मंजूरी को स्थगिति के आदेश जारी किए। इस समय जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे, जिला खनिकर्म अधिकारी बरडे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।
- 22 Feb 2025 4:50 PM IST
बेन डकेट ने ठोका शतक
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में बल्लेबाज बेन डकेट ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने टीम के लिए 96 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन बना लिए हैं।
- 22 Feb 2025 4:50 PM IST
भयानक चूक ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच से पहले बजा भारत का राष्ट्रगान
शनिवार को गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैच से पहले एक बड़ी चूक हुई, जिसमें ‘एडवांस ऑस्ट्रेलिया फेयर’ (ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान) की जगह भारतीय राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बजाया गया।
- 22 Feb 2025 4:45 PM IST
पटना में कांस्टेबल ने की पत्नी की हत्या, आपसी विवाद बनी घटना की 'वजह'
बिहार की राजधानी पटना के पीरबहोर थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में शनिवार को एक कांस्टेबल ने पत्नी की हत्या कर दी। मृतक के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू की।
- 22 Feb 2025 4:40 PM IST
इंग्लैंड ने पार किया 200 रनों का आंकड़ा
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। 30 ओवरों में उन्होंने 2 विकेटों के नुकसान पर 200 रन पूरे कर लिए हैं।
Created On :   22 Feb 2025 8:04 AM IST