Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 22 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव
22 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 22 Feb 2025 3:32 PM IST

    भारत में पेट्रोलियम की कीमत दुनिया में सबसे कम केंद्रीय मंत्री

    केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में पेट्रोलियम की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में ईंधन की कीमतें वास्तविक रूप से कम हुई हैं।

  • 22 Feb 2025 3:25 PM IST

    मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी

    मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने शुक्रवार को ऐलान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

  • 22 Feb 2025 3:16 PM IST

    तेलंगाना में बड़ा हादसा

    टनल का हिस्सा धंसने से फंस गए 6 मजदूर

  • 22 Feb 2025 3:11 PM IST

    दिल्ली सीएम ने की पीएम से मुलाकात

    दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

  • 22 Feb 2025 3:06 PM IST

    जम्मू-कश्मीर

    पुंछ सेक्टर में LOC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक सैनिक घायल

  • 22 Feb 2025 2:35 PM IST

    Shahdol News: कोयले के काले खेल ने तबाह की एक हंसते खेलते परिवार की जिंदगी

    पांच दिन पहले धनगवां के ओंकार और पार्वती यादव ने अपनी पांचों बेटियों के साथ रात को एक साथ मिल-बांट कर खाना खाने का सपना संजोया था वह तो तीन घंटे भीतर टूटा ही, अब दूसरे नंबर की बेटी रजनी को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोडऩी पड़ रही है। ग्राम देवरी के सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढऩे वाली 15 साल की रजनी ने घर में ओंकार और पार्वती की मौत का शोक मनाने और शुद्धि आदि के संस्कार पूरे कराने आए रिश्तेदारों के सामने जब अपना यह फैसला सुनाया तो सब स्तब्ध रह गए।

  • 22 Feb 2025 2:32 PM IST

    शुरू हुआ मुकाबला

    इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच की शुरुआत हो चुकी है। पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लिश टीम की ओर से फिल सॉल्ट और बैन डकेट ने पारी की शुरुआत की है।

  • 22 Feb 2025 2:22 PM IST

    इंग्लैंड की प्लेइंग-11

    इंग्लैंड की प्लेइंग-11

    फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

  • 22 Feb 2025 2:18 PM IST

    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

    मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन।

  • 22 Feb 2025 2:13 PM IST

    ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज यानी शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इतिहास के दो सबसे पुराने प्रतिद्वंदी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच टॉस हो चुका है। कंगारुओं ने टॉस जी कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Created On :   22 Feb 2025 8:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story