Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 1 March 2025 4:20 PM IST
तेलंगाना सुरंग हादसा अपडेट
तेलंगाना की मुख्य सचिव ए. शांति कुमारी और तेलंगाना के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी और जुपल्ली कृष्ण राव एसएलबीसी सुरंग पर पहुंचे और बचाव अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
- 1 March 2025 4:09 PM IST
रणजी ट्रॉफी फाइनल करुण नायर ने सीजन का नौवां शतक जड़कर विदर्भ को मजबूत स्थिति में पहुंचाया
विदर्भ के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज करुण नायर ने केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और दूसरी पारी में शतक जड़कर अपनी टीम को शनिवार को जामथा के वीसीए स्टेडियम में खिताब जीतने की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
- 1 March 2025 4:00 PM IST
'फिराक' एक प्रसिद्ध उर्दू शायर थे लेकिन मुसलमान नहीं थे- असदुद्दीन ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि UP के CM उर्दू नहीं जानते, 'फिराक' एक प्रसिद्ध उर्दू शायर थे लेकिन मुसलमान नहीं थे।
- 1 March 2025 3:53 PM IST
सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान 2 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान 2 नक्सली ढेर हो गए हैं।
- 1 March 2025 3:37 PM IST
अंबाला में कोर्ट के अंदर तड़तड़ाईं गोलियां
हरियाणा के अंबाला में कोर्ट के अंदर गोलियां तड़तड़ाई गई हैं। पेशी पर आए युवक पर फायरिंग हुई है।
- 1 March 2025 3:28 PM IST
मणिपुर में 8 मार्च से सभी जगह आवाजाही शुरू हो- अमित शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मणिपुर में 8 मार्च से सभी जगह आवाजाही शुरू होनी चाहिए।
- 1 March 2025 3:23 PM IST
परिसीमन के खिलाफ आवाज उठाई- डीएमके सांसद तिरुचि शिवा
डीएमके सांसद तिरुचि शिवा कहते हैं, "हमने सही समय पर परिसीमन के खिलाफ आवाज उठाई है। अगर ऐसा किया गया तो दक्षिणी राज्यों की सीटें कम हो जाएंगी और उत्तरी राज्यों में ज्यादा सीटें होंगी। जब नया संसद भवन बनाया गया था, तब भी इसका लक्ष्य लोकसभा में 1000 सदस्यों को रखने का था। उम्मीद है कि परिसीमन के बाद लोकसभा में सदस्यों की संख्या 840 के आसपास पहुंच जाएगी। कोई भी विधेयक या संशोधन लाए जाने पर उसका फैसला बहुमत से होगा। इसलिए जब वे (उत्तरी राज्य) ऊपर उठेंगे और हम (दक्षिणी राज्य) कम हो जाएंगे, तो हमारा प्रतिनिधित्व कम हो जाएगा।"
- 1 March 2025 3:19 PM IST
माना हिमस्खलन की घटना पर डीएम चमोली संदीप तिवारी का बयान
माना हिमस्खलन की घटना पर डीएम चमोली संदीप तिवारी का कहना है, "कल से बचाव अभियान शुरू हुआ था, कल 33 मजदूरों को बचाया गया था। आज 17 और लोगों को बचाया गया है। कुल 50 लोगों को बचाया गया है, 5 लोग अभी भी लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी है।"
- 1 March 2025 3:08 PM IST
भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में लगी भीषण आग
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में भीषण आग लगी है। दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यहां की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। आग का धुआं दूर से ही देखा जा रहा है। आग बुझाने का प्रयास जारी है।
आग गोविंदपुरा की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है। आग काफी भयानक लगी है। आग का धुआं दूर वाले इलाके से भी साफ तौर से देखा जा रहा है।
- 1 March 2025 3:04 PM IST
चमोली हिमस्खलन पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का बयान
चमोली हिमस्खलन पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, " यह दैवीय आपदा है और पहाड़ों पर कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। सरकार बचाव कार्य में तत्परता से लगी हुई है और इसमें उत्तर प्रदेश के 12-13 लोग फंसे हुए हैं। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित बाहर निकलेंगे। यही ईश्वर से प्रार्थना है। और सरकार अपना काम कर रही है।"
Created On :   1 March 2025 8:00 AM IST