Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

- 01 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 1 Feb 2025 5:10 PM IST
भारत सेवाश्रम प्रस्तुत कर रहा श्रद्धालुओं की सेवा का अनुपम उदाहरण सीएम योगी
प्रयागराज दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को महाकुंभ नगर के सेक्टर-5 स्थित भारत सेवाश्रम के शिविर में भी गए, जहां उन्होंने सेवाश्रम के साधु-संतों से मुलाकात की। साधु-संतों ने महाकुंभ में उनके द्वारा किए जा रहे सामुदायिक और सेवा के कार्यों की जानकारी सीएम योगी से साझा की।
- 1 Feb 2025 5:06 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव
शुक्रवार को इस्तीफा देने वाले सभी AAP विधायक कुछ देर में होंगे BJP में शामिल
- 1 Feb 2025 4:49 PM IST
हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट शनिवार को पेश हो गया है। इस बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए इसे आम जनता का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को इस जनता जनार्दन के बजट के लिए बहुत बधाई देता हूं।
- 1 Feb 2025 4:35 PM IST
झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने बजट को बताया आत्मनिर्भर और विकसित भारत का रोडमैप
झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और चंपई सोरेन ने शनिवार को लोकसभा में पेश केंद्रीय बजट को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।
- 1 Feb 2025 3:58 PM IST
Satna News: नहर की मिट्टी धंसने से ग्रामीण की मौत का मामला, 50 लाख रुपए के मुआवजे को लेकर 22 घंटे तक चला हंगामा
रामनगर थाना क्षेत्र के नौगांव नम्बर-4 में बाणसागर की बहुती नहर निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से नौगांव नम्बर-4 निवासी बैजनाथ यादव 55 वर्ष की मौत के मामले में आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव रखकर 50 लाख रुपए के मुआवजे की मांग को लेकर 22 घंटे तक हंगामा किया।
- 1 Feb 2025 3:58 PM IST
Satna News: नाली निर्माण के विवाद में गोली चलाने का मामला, सरपंच पति का कोर्ट में सरेंडर
नागौद थाना क्षेत्र के पिथौराबाद गांव में नाली निर्माण के विवाद पर सरपंच पति और उसके साथियों द्वारा गाली-गलौज कर कट्टे से फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में फरार आरोपी सरपंच पति विपिन जायसवाल उर्फ पिंटू पिता अमृतलाल जायसवाल की पुलिस तलाश करती रही और आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
- 1 Feb 2025 3:57 PM IST
Satna News: ज्वेलरी शॉप में चोरी के 4 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, इनमें दो बदमाश नाबालिग भी
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत सुभाष पार्क के पास संचालित ज्वेलरी शॉप का ताला तोडक़र चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में संजीत रजक पिता नत्थूलाल रजक (21) निवासी बेरमा थाना मैहर और किशन कुशवाहा पिता राजेन्द्र कुशवाहा (21) वर्ष निवासी पगार, थाना सभापुर के साथ दो नाबालिग आरोपी शामिल हैं।
- 1 Feb 2025 3:36 PM IST
संगम नोज का सीएम योगी ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां सीएम योगी हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीधे संगम नोज पहुंचे, जहां मौनी अमावस्या को अमृत स्नान पर्व के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी थी।
- 1 Feb 2025 3:12 PM IST
तीन घुसपैठियों से विराट ने किया अनुरोध, शिवम ने बताया
दिल्ली और रेलवे के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन शनिवार को तीन अति उत्साही प्रशंसक मैदान में दौड़कर विराट कोहली के पैर छूने लगे।
Created On :   1 Feb 2025 8:00 AM IST