मध्यप्रदेश: महाकालेश्वर जाने वाले दर्शनार्थियों को वन अमले ने कराया भोजन

महाकालेश्वर जाने वाले दर्शनार्थियों को वन अमले ने कराया भोजन
  • महाकालेश्वर दर्शन करने जाने वाले दर्शनार्थियों के जत्थे को शाहनगर वन विभाग ने भोजन कराया
  • सभी के भोजन-पानी व कुछ देर रूकने की व्यवस्था की
  • सभी श्रद्धालु भक्तों को भगवा रंग के परिधान प्रदान कर मंगल आशीर्वाद लिया

डिजिटल डेस्क, पन्ना। शाहनगर विकासखण्ङ के सुगरहा तिराहे पर उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर दर्शन करने जाने वाले दर्शनार्थियों के जत्थे को शाहनगर वन विभाग ने भोजन आदि कराकर उनका स्वागत किया। शाहनगर वन परिक्षेत्र अधिकारी आनंद शिवहरे को जब जानकारी लगी कि उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले के महुआखॉस से बस के माध्यम से जिनमें वृद्ध, महिलायें, पुरूष, युवक- युवती बच्चों सहित 60 लोग सवार हैं।

सभी मध्यप्रदेश के उज्जैन में विराजित भगवान महाकालेश्वर के अभिषेक एवं दर्शनों के लिये भक्तों का जत्था लेकर संगीत मंङली के साथ भोलेनाथ के भजन गाते हुये जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही सावन माह में इस पुनीत कार्य में अपने विभाग की सहभागिता निभाते हुये तत्काल शाहनगर वन परिक्षेत्र के बिसानी सर्किल में पदस्त आर.पी. पटेल वनपाल को निर्देश देते हुये कहा कि सभी के भोजन-पानी व कुछ देर रूकने की व्यवस्था करें।

आदेश मिलते ही तत्काल आर.पी. पटेल वनपाल अपने साथियों राजेश लखेर अस्थाई कर्मचारी व सहयोगी राजा सिंह राठौर एनएच-43 पन्ना-कटनी रोङ सुगरहा तिराहा पहुंचे और सभी लोगों का स्वागत सत्कार कर भोजन कराया। सभी श्रद्धालु भक्तों को भगवा रंग के परिधान प्रदान कर मंगल आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कुशीनगर के पप्पु सच्चिदानंद सिंह ने बताया की जो अपार श्रद्धा भक्ति हमें मध्यप्रदेश में देखने को मिली निश्चित ही ऐसे पवित्र प्रदेश के उज्जैन नगर में भगवान आशुतोष भोलेनाथ ने अपना स्थान बनाया है।

Created On :   1 Aug 2024 5:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story