Gondia News: गोंदिया जिले की 274 ग्राम पंचायत पर होगा महिला राज

गोंदिया जिले की 274 ग्राम पंचायत पर होगा महिला राज
  • सरपंच पदों के लिए निकाला गया ड्रा
  • चुनावी प्रक्रिया जिला प्रशासन की ओर से शुरू

Gondia News जिला प्रशासन की ओर से आगामी होने जा रहे ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। गुरुवार 24 अप्रैल को जिले की 545 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण जिले की सभी 8 तहसीलों में निकाला गया है। 545 ग्राम पंचायतों में से 274 ग्राम पंचायतों में महिलाओं को सरपंच बनाया जाएगा। 2026-27 व 2030 में ग्राम पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। जिसकी चुनावी प्रक्रिया जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई है।

प्रथम चरण में ग्राम पंचायत पदांे का आरक्षण निकाला गया है। बताया गया है कि जिले में कुल 545 ग्राम पंचायत हैं जिनमे से 274 ग्राम पंचायतों पर महिला राज होगा। अर्थात इन ग्राम पंचायतांे में सरपंच पद की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी जाएगी। 24 अप्रैल को जिलाधिकारी द्वारा जारी की गई अधिसूचना के तहत तहसील मुख्यालयांे मंे सरपंच पदों का आरक्षण निकाला गया है। जिसमें अनुसूचित जाति की 34 महिलाओं को सरपंच पद का आरक्षण प्राप्त हुआ है। इस प्रकार अनुसूचित जनजाति की 50 महिलाएं ओबीसी प्रवर्ग की 53 महिलाएं व जनरल प्रवर्ग की 137 महिलाओं के लिए सरपंच पद का आरक्षण घोषित किया गया है। इस प्रकार गोंदिया जिले में 274 महिलाएं सरपंच पद पर विराजमान होगी।

गोरेगांव की 28 ग्रापं की कमान संभालेंगी महिलाएं : ग्राम पंचायत सरपंच पदो का आरक्षण गोरेगांव पंचायत समिति के सभागृह मंे तहसीलदार प्रज्ञा भाेकरे की अध्यक्षता में 24 अप्रैल को निकाला गया। जिसमें 56 ग्राम पंचायतों में से 28 ग्राम पंचायत पर महिला राज होगा। जिसमें अनुसूचित जाति की 4, अनुसूचित जनजाति की 4, ओबीसी प्रवर्ग की 5 व जनरल प्रवर्ग की 15 महिला सरपंचों का समावेश रहेगा।

आंबेतलाव ग्रापं अनुसूचित जाति महिला इस प्रकार कुरहाडी, हिरापुर, कवलेवाड़ा ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति की महिलाएं सरपंच बनेगी। वहीं पालेवाड़ा, हिरडामाली, गणखैरा व पुरगांव ग्राम पंचायत में अनुसूचित जनजाति की महिलाएं सरपंच बनेगी। तिल्ली, निंबा, तुमखेड़ा, बुजुर्ग इन ग्रापं मंे ओबीसी महिला के लिए सरपंच पद का आरक्षण किया गया है। वहीं मोहगांव बु., भडंगा, सहारवानी, तेढा, चिचगांव, मोहाड़ी, मलपुरी, गांेदेखारी, मोहगांव तिल्ली, खाड़ीपार, हौसीटौला व सिलेगांव इन ग्राम पंचायतों में जनरल प्रवर्ग की महिलाओं के लिए सरपंच पद का आरक्षण घोषित किया है। गोरेगांव तहसील में 56 ग्रापं मंे से 28 ग्राम पंचायतों में महिलाएं सरपंच बनेगी।

Created On :   25 April 2025 4:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story