वर्ली हिट एंड रन केस: आरोपी के पिता राजेश शाह और कार में मौजूद एक और व्यक्ति को वर्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. जांच जारी

आरोपी के पिता राजेश शाह और कार में मौजूद एक और व्यक्ति को वर्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. जांच जारी
  • वर्ली पुलिस ने मुंबई के बांद्रा इलाके से BMW कार बरामद कर जब्त की
  • BMW कार ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया
  • घटना में महिला की मौत , दूसरा व्यक्ति घायल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में वर्ली हिट एंड रन मामले के आरोपी व्यक्ति के पिता राजेश शाह को वर्ली पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया है। राजेंद्र सिंह भी हिरासत में है। पुलिस को अभी तक मिहिर के बारे में कोई जानकारी नहीं है

वर्ली पुलिस ने मुंबई के बांद्रा इलाके से BMW कार बरामद कर जब्त की। वर्ली पुलिस ने कार में मौजूद राजेंद्र सिंह बिदावत और कार में सवार व्यक्ति के पिता राजेश शाह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, मिहिर शाह फरार है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आपको बता दें एक BMW कार ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल है। यह घटना आज सुबह 5:30 बजे हुई जब बाइक सवार दंपत्ति वर्ली के अटरिया मॉल के सामने से गुजर रहे थे। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि घटना के बाद चालक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया।

मुंबई पुलिस के मुताबिक BMW कार पालघर स्थित एक राजनीतिक पार्टी के नेता की है और उनका बेटा ड्राइवर के साथ कार में बैठा था। मृतक महिला की पहचान वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा(उम्र 45) के रूप में हुई है। आगे की जांच जारी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक BMW कार पालघर स्थित एक राजनीतिक पार्टी के नेता की है और उनका बेटा ड्राइवर के साथ कार में बैठा था। मृतक महिला की पहचान वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा(उम्र 45) के रूप में हुई है। आगे की जांच जारी है।

Created On :   7 July 2024 12:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story