- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- ड्रग्स रैकेट मामले में सीमा शुल्क...
Mumbai News: ड्रग्स रैकेट मामले में सीमा शुल्क अधिकारी, क्लीयरिंग एजेंट सहित चार और आरोपी गिरफ्तार

- नवी मुंबई पुलिस की कार्रवाई
- 2 पुलिसकर्मियों सहित 6 लोग पहले से गिरफ्तार
- 73.94 लाख रुपए का मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद
- सीमा शुल्क अधिकारी, क्लीयरिंग एजेंट सहित चार और आरोपी गिरफ्तार
Navi Mumbai. ड्रग्स रैकेट मामले में नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक सीमा शुल्क अधिकारी, एक क्लीयरिंग एजेंट और दो आंगड़िया को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। क्राइम ब्रांच के अपर पुलिस आयुक्त दीपक सकोरे एवं पुलिस उपायुक्त अमित काले ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नेरुल सेक्टर-15 में 14 अप्रैल को क्राइम ब्रांच पुलिस ने नेरुल स्थित इमारत की छत पर छापा मार कर ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया था। इस कार्रवाई के दौरान हाइड्रो गांजा की खरीद-बिक्री की डील करते दो लोग गिरफ्तार किए गए थे। बाकी आरोपी फरार हो गए थे। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से 73.94 लाख रुपए का मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस की जांच में पता चला कि नवीन चिचकर विदेश से एयर कार्गो के माध्यम से मादक पदार्थ मुंबई भेजता था। रैकेट में शामिल आरोपी पुलिसकर्मी, कस्टम अधिकारी और क्लीयरिंग एजेंट इस ड्रग आंगड़िया के जरिए मुंबई, नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचाते थे। मुंबई में यह काम कमल चांदवाणी उर्फ के.के. संभालता था। युवकों की मदद से के.के. नवी मुंबई शहर के साथ अन्य क्षेत्रों में ड्रग्स की आपूर्ति करवाता था। एयर कार्गो से मादक पदार्थ बाहर निकालने में आरोपी कस्टम अधिकारी मदद करता था।
बिल्डर के सुसाइड नोट से भांडा फूटा
बिल्डर गुरुनाथ चिचकर खुदकुशी मामले की जांच कर रही पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था। उन्होंने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों पर दबाव डालने का आरोप लगाया था। पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने जांच के लिए एसआईटी गठित की। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने रैकेट का खुलासा किया।
Created On :   29 April 2025 9:36 PM IST