कर्नाटक: हम्पी में हमलावरों ने एक विदेशी पर्यटक समेत 2 महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

हम्पी में हमलावरों ने एक विदेशी पर्यटक समेत 2 महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
  • सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी
  • पैसे देने से मना करने आरोपियों ने गाली गलौच और मारपीट की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी में कुछ बदमाशों ने एक विदेशी पर्यटक समेत 2 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और उनके साथ मौजूद 3 पुरुषों के साथ मारपीट कर उन्हें पानी में फेंक दिया। मामले में एक युवक का शव आज शनिवार को बरामद हुआ। घटना के बाद गंगावती रूरल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, मृतक का शव मिलने के बाद, अब हत्या की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। जबकि मारपीट में घायल हुए अमेरिका और महाराष्ट्र के दो अन्य पर्यटकों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 11:00 से 11:30 बजे के बीच सनापुर झील के पास हुई। अज्ञात आरोपियों ने 27 वर्षीय इजरायली महिला पर्यटक और 29 वर्षीय होमस्टे संचालिका के साथ गलत काम किया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय महिलाओं के साथ मौजूद पर्यटक गायब हो गया। हमलावरों ने उसे तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया था, आज शनिवार सुबह उसका शव झील में मिला।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 4 पर्यटक और एक होमस्टे संचालिका सनापुर झील के पास पर्यटन का लुत्फ उठा रहे थे, तभी बाइक पर सवारकर होकर आए तीन बदमाशों ने उनसे पेट्रोल पंर के बारे में पूछा, होमस्टे संचालिका ने बताया कि पास में कोई पेट्रोल पंप नहीं है, तो वे पैसे मांगने लगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौच और मारपीट करने लगे थे। इसके बाद उन्होंने तीनों पुरुष पर्यटकों को जबरदस्ती झील में फेंक दिया। पीड़िता के मुताबिक, जब उसके दोस्त नहर से बाहर निकलने के लिए झटपटा रहे थे, तब तीन में से दो हमलावरों ने उसके और इजरायली महिला के साथ दुष्कर्म किया।

Created On :   8 March 2025 1:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story