दीपिका-रणवीर को चढ़ा क्रिकेट फीवर, जल्द होगी IPL में एंट्री!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल के साथ अब एक और बॉलीवुड फैमिली का नाम जुड़ने जा रहा है। ये नाम है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जो आईपीएल में नई टीम खरीद सकते हैं। ऐसे हुआ तो शाहरूख खान, प्रिटी जिंटा, शिल्पा शेट्टी के बाद ये आईपीएल से जुड़ने वाला बॉलीवुड का एक और बड़ा नाम होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अपनी अलग अलग टीम भी बना सकते हैं। जिसके बाद आईपीएल में दो नई टीमें शामिल होंगी। टीम की बिडिंग 25 अक्टूबर से शुरू होगी।
83 के बाद आईपीएल
दीपिका और रणवीर दोनों की ही स्पोर्ट्स में खासी रूचि है। दीपिका तो कई बार कह भी चुकी हैं कि अभिनेत्री नहीं होती तो अपने पिता प्रकाश पादुकोण की तरह स्पोर्ट्स पर्सन ही होतीं। रणवीर भी फिल्म 83 की झलक में हुबहु कपिल देव ही नजर आ रहे हैं। अब दोनों का ये शौक आईपीएल के जरिए पूरा हो सकता है।
दो नई टीम्स के लिए दीपिका रणवीर ही नहीं कुछ और लोग भी बिडिंग में हिस्सा लेंगे। जिसमें अडानी ग्रुप, ग्लेजर फैमिली, ऑरोबिंदो फार्मा, टॉरेंट फार्मा, हिंदुस्तान टाइम्स जैसे कई ग्रुप्स शामिल हैं।
पीटीआई की एक खबर के मुताबिक BCCI ने नई टीमों का बेस प्राइज 2 हजार करोड़ रखा है। जबकि बिटिंग प्राइज 7 हजार से 10 हजार करोड़ तक जाने की उम्मीद है। अब देखना ये होगा कि क्या दीपिका रणवीर इस बिडिंग में टीम जीतने में कितना कामयाब होते हैं।
Created On :   22 Oct 2021 4:45 PM IST