IPL 2025 Live: PBKS ने 8 विकेटों से LSG को दी मात, कप्तान अय्यर ने छक्के के साथ टीम को दिलाई जीत

- टूर्नामेंट के 13वें मुकाबले में आमने-सामने थे पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स
- लखनऊ के ईकाना स्टेडियम पर खेला गया मुकाबला
- PBKS ने 8 विकेटों से LSG को दी मात
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 13वें मुकाबले में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 8 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा।
पंजाब किंग्स
नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, एरोन हार्डी, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार वैश्य, यश ठाकुर।
लखनऊ सुपर जायंट्स
निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, आवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, दिगवेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, आरएस हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्जके, मोहसिन खान।
Live Updates
- 1 April 2025 7:32 PM IST
पहले ओवर में LSG को लगा झटका
मैच के पहले ओवर में बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा। इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श बिना खाता खोले पहले ही गेंद पर अर्शदीप का शिकार हो गए। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 3 रन है।
- 1 April 2025 7:30 PM IST
शुरु हुआ मुकाबला
आईपीएल 2025 के 13वें मैच की शुरुआत हो चुकी है। मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। वहीं, पंजाब के लिए पहला ओवर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह डाल रहे हैं।
- 1 April 2025 7:09 PM IST
दोनों टीमों के इंपैक्ट सबस्टीट्यूट
पंजाब किंग्स
प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैश्य, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत ब्रार।
लखनऊ सुपर जायंट्स
प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह।
- 1 April 2025 7:07 PM IST
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष बदोनी, दिग्वेश राठी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, अवेश खान, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
- 1 April 2025 7:07 PM IST
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
- 1 April 2025 7:02 PM IST
पंजाब किंग्स ने जीता टॉस
लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले 13वें मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतने के बाज पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
- 1 April 2025 6:59 PM IST
आज आमने-सामने हैं LSG और PBKS
इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन में अब तक कई रोमांचक मैच देखे गए हैं। अब सीजन के 13वें मैच जो कि लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच ईकाना स्टेडियम में आज खेला जाने वाला है, इससे भी रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है। बता दें, मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी।
Created On :   1 April 2025 6:55 PM IST