IPL 2025: GT को हुआ बड़ा नुकसान, चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हुआ टीम का ये पॉवर हिटर, चीते सी फुर्ती से करता था फील्डिंग

- GT को हुआ बड़ा नुकसान
- चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हुए ग्लेन फिलिप्स
- पॉवर हिटिंग और चीते सी रफ्तार के लिए हैं मशहूर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन से बाहर हो चुके हैं। आक्रामक बल्लेबाजी और चीते सी रफ्तार की फिल्डिंग के लिए मश्हूर ग्लेन फिलिप्स की गैरमौजूदगी गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। बता दें, ग्लेन दुनिया के बेस्ट फील्डरों में से एक थे। उन्होंने कई दफा अपनी टीम के लिए कमाल के कैच लपके हैं।
फ्रैंचाइजी की दी गई जानकारी के मुताबिक, किवी ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स बीते 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। उस दौरान उनकी कमर में चोट आई थी। ग्लेन की इंजरी इतनी गंभीर थी कि उन्हें बीच टूर्नामेंट में ही अपने वतन न्यूजीलैंड वापस लौटना पड़ा।
थ्रो करने में आई थी चोट
दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में ग्लेन छठे ओवर में बतौर इंपैक्ट सबस्टीट्यूट मैदान पर आए थे। इस दौरान एक थ्रो करने के चक्कर में ग्लेन के कमर की मांसपेशियों में खिचांव आ गया था। जिसके बाद मैदान में फिजियो की टीम पहुंची और उन्हें लेकर मैदान से बाहर चली गई। बता दें, इसके बाद से ग्लेन टीम की प्रैक्टिस सेशन में भी नहीं दिखाई दिए थे।
LSG के खिलाफ मैच के कुछ देर पहले सामने आई जानकारी
गुजरात टाइटंस ने ग्लेन के चोटिल होने की जानकारी शनिवार को ईकाना स्टेडियम में खेले जा रहे लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के महज कुछ समय पहले साझा की। बता दें, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ग्लेन वैल्यू एडिशन के तौर पर आए थे जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने उन्हें 2 करोड़ रुपए खर्च कर खरीदा था।
हालांकि, मौजूदा सीजन में उन्हें टीम की ओर से अपना जलवा दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिला। वहीं, जब उन्हें मौका दिया गया तब वह चोटिल हो गए। बता दें, ग्लेन के जाने के बाद अब तक गुजरात टाइटंस ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि उनकी जगह टीम में किसे जगह मिल सकती है।
Created On :   12 April 2025 5:57 PM IST