IPL 2025 Live: लक्ष्य का पीछा करते हुए 155 रन ही जोड़ सकी PBKS, RR ने 50 रनों से मारी बाजी

- 18वें मुकाबले में आमने-सामने हैं PBKS और RR
- पंजाब किंग्स ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी
- RR ने PBKS के सामने खड़ा किया 206 रनों का टारगेट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रनों से बाजी मार ली है। टीम ने पंजाब के सामने 206 रनों का टारगेट सेट किया था। जिसके जवाब में पंजाब की टीम केवल 155 रन ही जोड़ सकी।
प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह, संदीप शर्मा।
इंपैक्ट सबस्टीट्यूट
शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, कुणाल सिंह राठौड़, कुमार कार्तिकेय।
पंजाब किंग्स
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।
इंपैक्ट सबस्टीट्यूट
शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, कुणाल सिंह राठौड़, कुमार कार्तिकेय।
Live Updates
- 5 April 2025 11:16 PM IST
RR ने 50 रनों से दर्ज की जीत
आईपीएल 2025 के 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 50 रनों से जीत हासिल कर ली है। मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेटों के नुकसान पर 205 रन बनाए थे। इसी के साथ उन्होंने पंजाब किंग्स को 206 रनों का टारगेट दिया था जिसके जवाब में वह पूरे 20 ओवर में अपने 9 बल्लेबाजों के विकेट गंवाकर केवल 155 रन ही जोड़ सकी। मुकाबले के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद र टीम ने अपना नौंवा विकेट अर्शदीप सिंह का गंवा दिया था।
- 5 April 2025 11:02 PM IST
18 ओवरों के बाद PBKS का स्कोर
मुकाबले में पंजाब किंग्स की हालत गंभीर होती जा रही है। टीम ने टारगेट का पीछा करते हुए 18 ओवरों में 8 विकेटों के नुकसान पर केवल 145 रन बनाए हैं। अब उन्हें जीत के लिए 12 गेंदों में 61 रनों की जरूरत है।
- 5 April 2025 10:53 PM IST
PBKS ने गंवाया 7वां विकेट
मुकाबले में टारगेट का पीछा कर रही पंजाब किंग्स की हालत बेहद ही खराब दिखाई दे रही है। टीम ने 136 रनों के स्कोर पर अपना 7वां विकेट सूर्यांश शेडगे के तौर पर गंवा दिया है।
- 5 April 2025 10:48 PM IST
PBKS को लगा बड़ा झटका
मुकाबले के 16वें ओवर की पहली गेंद पर पंजाब किंग्स ने अपना छठा विकेट नेहाल वडेरा के रूप में गंवाया। इस दौरान वडेरा टीम के लिए 62 रन बनाकर आउट हुए। वडेरा का विकेट पंजाब की टीम के लिए काफी महंगा साबित हुआ क्योंकि वह काफी अच्छे लय में दिख रहे थे।
- 5 April 2025 10:44 PM IST
15 ओवरों में PBKS ने गंवाए 5 विकेट
मुकाबले की दूसरी पारी में 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं। इन 15 ओवरों में टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने अपने 5 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। इस दौरान टीम ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का विकेट गंवाया।
- 5 April 2025 10:38 PM IST
नेहाल वडेरा ने पूरा किया अर्धशतक
मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज नेहाल वडेरा ने रन चेज करते हुए 14वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 50 रनों रनों का आंकड़ा 33 गेंदों में पार किया।
- 5 April 2025 10:34 PM IST
13 ओवरों के बाद PBKS का स्कोर
मुकाबले की दूसरी पारी में 13 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 13 ओवरों में राजस्थान रॉयल्स के दिए 206 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 4 विकेटों के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से इस दौरान क्रीज पर निहाल वडेरा और ग्लेन मैक्सवेल मौजूद हैं।
- 5 April 2025 10:19 PM IST
10 ओवरों के बाद PBKS का स्कोर
मुकाबले की दूसरी पारी में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक रन चेज कर रही पंजाब किंग्स की टीम ने 4 विकेटों के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं।
- 5 April 2025 10:08 PM IST
8वें ओवर में PBKS ने पार किया 50 रनो का आंकड़ा
मुकाबले में टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 50 रन बना लिए हैं। उन्होंने 50 रनों का आंकड़ा 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पार किया। 8 ओवरों के बाद पंजाब किंग्स की टीम का स्कोर 4 विकेटों के नुकसान पर 50 रन है।
- 5 April 2025 10:00 PM IST
7वें ओवर के पहली गेंद पर RR को मिली चौथी सफलता
मुकाबलें में 7वें ओवर की पहली गेंद पर पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह गेंदबाज कुमार कार्तिकेयका शिकार हो गए। इस दौरान प्रभसिमरन टीम के लिए 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 7 ओवरों के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 4 विकेटों के नुकसान पर 45 रन है।
Created On :   5 April 2025 7:31 PM IST