IPL 2025 Live: लक्ष्य का पीछा करते हुए 155 रन ही जोड़ सकी PBKS, RR ने 50 रनों से मारी बाजी

लक्ष्य का पीछा करते हुए 155 रन ही जोड़ सकी PBKS, RR ने 50 रनों से मारी बाजी
  • 18वें मुकाबले में आमने-सामने हैं PBKS और RR
  • पंजाब किंग्स ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी
  • RR ने PBKS के सामने खड़ा किया 206 रनों का टारगेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रनों से बाजी मार ली है। टीम ने पंजाब के सामने 206 रनों का टारगेट सेट किया था। जिसके जवाब में पंजाब की टीम केवल 155 रन ही जोड़ सकी।

प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स

यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह, संदीप शर्मा।

इंपैक्ट सबस्टीट्यूट

शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, कुणाल सिंह राठौड़, कुमार कार्तिकेय।

पंजाब किंग्स

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।

इंपैक्ट सबस्टीट्यूट

शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, कुणाल सिंह राठौड़, कुमार कार्तिकेय।

Live Updates

  • 5 April 2025 9:58 PM IST

    खत्म हुआ दूसरा पॉवर प्ले

    मुकाबले के दूसरी पारी का पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त राजस्थान रॉयल्स के दिए टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 3 विकेटों के नुकसान पर 43 रन जोड़े हैं। 

  • 5 April 2025 9:49 PM IST

    1 रन बनाकर आउट हुए मार्कस स्टोइनिस

    मुकाबले में रन चेज करने उतरी पंजाब किंग्स को चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा। इस दौरान बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस केवल 1 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज संदीप शर्मा का शिकार हुए। 

  • 5 April 2025 9:44 PM IST

    तीन ओवरों के बाद PBKS का स्कोर

    मुकाबले की दूसरी पारी में तीन ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन तीन ओवरों में रन चेज करती हुई पंजाब किंग्स की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 25 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से इस वक्त क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस और प्रभसिमरन सिंह मौजूद हैं।

  • 5 April 2025 9:37 PM IST

    PBKS को पहले ओवर में मिली दो सफलताएं

    मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के दिए टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम को पहले ही ओवर में दो झटके लगे। इस दौरान जोफ्रा आर्चर के स्पेल की पहली गेंद पर प्रियांश आर्या आउट हुए। वहीं, आखिरी गेंद पर आर्चर ने श्रेयस अय्यर का शिकार किया। पंजाब की टीम ने पहले ओवर में 2 विकेटों के नुकसान पर 11 रन बनाए। 

  • 5 April 2025 9:27 PM IST

    दूसरी पारी की हुई शुरुआत

    आईपीएल 2025 के 18वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के सामने 206 रनों का टारगेट सेट किया था। अब पंजाब किंग्स की टीम इस टारगेट का पीछा करने के लिए मैदान में उतर चुकी है। टीम के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की है।

  • 5 April 2025 9:12 PM IST

    RR ने पंजाब किंग्स को दिया रनों का टारगेट

    आईपीएल 2025 के 18वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेटों के नुकसान पर  रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने पंजाब किंग्स को जीत के लिए  रनों का टारगेट दिया है। पहली पारी के 20वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी की और एक छक्का लगाया। हालांकि, इस दौरान वह अपने अर्धशतक से 7 रन दूर रह गए।

  • 5 April 2025 9:07 PM IST

    19वें ओवर में अर्शदीप ने किया हेटमायर का शिकार

    मुकाबले में मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया है। इस दौरान पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने उन्हें 20 रनों के स्कोर पर पवेलियन रवाना किया। 19 ओवरों के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम का स्कोर 4 विकेटों के नुकसान पर186 रन है।

  • 5 April 2025 8:54 PM IST

    17 ओवरों के बाद RR का स्कोर

    मुकाबले में 17 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 17 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 3 विकेटों के नुकसान पर 160 रन जोड़ लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से इस वक्त क्रीज पर बल्लेबाज सिमरन हेटमायर (12 रन) और रियान पराग (20 रन) मौजूद हैं। 

  • 5 April 2025 8:44 PM IST

    15वें ओवर में RR ने गंवाया तीसरा विकेट

    मुकाबले के 15वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने अपना तीसरा विकेट नीतीश राणा के तौर पर गंवाया। इस दौरान मार्को जानसेन ने ओवर की चौथी गेंद पर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। नीतीश टीम के लिए केवल 12 रन बनाकर आउट हुए। 15 ओवरों के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 3 विकेटों के नुकसान पर 142 रन है।

  • 5 April 2025 8:31 PM IST

    बोल्ड हुए जायसवाल

    मुकालबे में पंजाब के गेंदबाज लोकी फर्गुसन ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। इस दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के सेट बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को क्लीन बोल्ड किया। यशस्वी टीम के लिए 45 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवरों के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 135 रन है।

Created On :   5 April 2025 7:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story