IPL Match Preview: अपने होमग्राउंड पर हैदराबाद से भिड़ेगी मुंबई, कुछ देर बाद होगा टॉस, ये हो सकती है दोनों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

- आईपील का आज 33वां मुकाबला
- सीजन में पहली बार भिड़ेंगे मुंबई और हैदराबाद
- बैटिंग फ्रेंडली होती है वानखेड़े की पिच
डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 33वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े में खेले जाने वाले इस मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे होगी। टॉस कुछ देर बाद यानी शाम 7 बजे होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए फैन्स के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस सीजन में हैदराबाद और मुंबई पहली बार आमने-सामने होंगी।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई और पैट कमिंस के नेतृत्व वाली हैदराबाद के इस सीजन में अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों ने ही 6 मैच खेले हैं। इनमें से 2 में जीत जबकि 4 में उन्हें हार मिली है। दोनों के 4-4 प्वाइंट्स हैं और वह अपना पिछला मुकाबला में जीत हासिल कर लय में लौटी हैं। उनकी कोशिश अपनी जीत की इस लय को बरकरार रखने की होगी।
हेड टू हेड में मुंबई भारी
हैदराबाद और मुंबई के बीच आईपीएल में अब तक 23 मुकाबले खेले गए। इनमें से 13 में मुंबई और 10 में हैदराबाद को जीत मिली है। वहीं वानखेड़े में अब तक दोनों टीमें 8 बार टकराई हैं। जिसमें से 6 में मुंबई और 2 में हैदराबाद को जीत मिली है।
पिच रिपोर्ट और वेदर
वानखेड़े की पिच बैटर्स के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर अब तक 118 आईपीएल मैच खेले गए हैं। जिनमें से 55 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली और 63 में बाद में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है। वेदर की बात करें तो आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा, बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। तापमान 26 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
मुंबई इंडियंस - हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी कुमार।
सनराइजर्स हैदराबाद - पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, मोहम्मद शमी, व्यान मुल्डर।
Created On :   17 April 2025 7:00 PM IST