IPL 2025 Live: GT ने 7 विकेटों से हासिल की जीत, सिराज की घातक गेंदबाजी और गिल की कप्तानी पारी के आगे झुकी SRH

- 19वें मुकाबले में आमने-सामने हैं GT और SRH
- हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा मुकाबला
- GT के सामने 153 रनों का टारगेट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 7 विकेटों से जीत हासिल की। टीम की इस जीत में शुभमन गिल की 61 रनों की कप्तानी पारी और डीएसपी सिराज की घातक गेंदबाजी की अहम भूमिका रही।
गुजरात टाइटंस
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।
सनराइजर्स हैदराबाद
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, कामिंडु मेंडिस, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, सिमरजीत सिंह, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी, अभिनव मनोहर, वियान मुल्डर, जयदेव उनादकट, राहुल चाहर, एडम जैम्पा, अथर्व तायदे, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी।
Live Updates
- 6 April 2025 10:56 PM IST
GT ने 7 विकेटों से दर्ज की जीत
आईपीएल 2025 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 7 विकेटों से जीत हासिल कर ली है। टीम के लिए रदरफोर्ड ने 16 गेंदों में 35 रनों की महत्वपूर्ण तूफानी पारी खेली।
- 6 April 2025 10:46 PM IST
15वें ओवर में रदरफोर्ड ने मचाई तबाही
मुकाबले में 15 ओवरों का खेल समाप्त हो चुके हैं। टीम ने अपना पिछला विकेट वॉशिंगटन सुंदर का गंवाया था जिसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड मैदान में उतरे। उन्होंने 15वें ओवर में कमाल की बल्लेबाजी की और शुरुआती तीन गेंदों में हैट्रिक चौके जड़े। 15 ओवरों के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 3 विकेटों के नुकसान पर 130 रन है।
- 6 April 2025 10:37 PM IST
अर्धशतक से चूके वॉशिंगटन सुंदर
मुकाबले के 14वें ओवर की पहली गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वॉशिंगटन सुंदर का विकेट झटका। इस दौरान सुंदर अपने अर्धशतक से केवल 1 रन दूर थे। सुंदर टीम के लिए 49 रन बनाकर आउट हुए।
- 6 April 2025 10:32 PM IST
कप्तान गिल ने जड़ा अर्धशतक
मुकाबले में टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर 100 रनों का आंकड़ा पार किया। वहीं, इसकी अगली गेंद पर कप्तान शुभमन गिल ने चौका जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया।
- 6 April 2025 10:29 PM IST
12 ओवरों के बाद GT का स्कोर
मुकाबले की दूसरी पारी में 12 ओवर समाप्त हो चुके हैं। इन 12 ओवरों में रन चेज करते हुए गुजरात टाइटंस ने 2 विकेटों के नुकसान पर 98 रन जोड़ लिए हैं। टीम के लिए बल्लेबाज वॉशिंगटन सुंदर और कप्तान शुभमन गिल काफी शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- 6 April 2025 10:20 PM IST
10 ओवरों के बाद GT का स्कोर
मुकाबले में सनराइजर्स के दिए 153 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 2 विकेटों के नुकसान पर 82 रन बनाए हैं। अब भी उन्हें जीत के लिए 60 गेंदों में 71 रनों की जरूरत है। टीम के लिए क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- 6 April 2025 10:11 PM IST
8 ओवरों के बाद GT का स्कोर
मुकाबले की दूसरी पारी में 8 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 8 ओवरों में टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 2 विकेटों के नुकसान पर 64 रन जोड़ लिए हैं। अब उन्हें जीत के लिए 72 गेंदों में 89 रनों की जरूरत है।
- 6 April 2025 10:00 PM IST
खत्म हुआ दूसरा पॉवर प्ले
मुकाबले की दूसरी पारी का पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इन 6 ओवरों में टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 2 विकेटों के नुकसान पर 48 रन जोड़ लिए हैं। टीम ने पॉवर प्ले में ही अपने दो बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद बल्लेबाज वॉशिंगटन सुंदर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बदौलत एक बार फिर से टीम की पारी पटरी पर आ गई है।
- 6 April 2025 9:48 PM IST
कप्तान कमिंस को मिली पहली सफलता
मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को पहली सफलता चौथे ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज जोस बटलर के विकेट के तौर पर मिली। इस दौरान बटलर बिना अपना खाता खोले पवेलियन लौटे। चौथे ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 17 रन है।
- 6 April 2025 9:42 PM IST
तीसरे ओवर में GT को लगा पहला झटका
मुकाबले में रन चेज करने उतरी गुजरात टाइटंस को पहला झटका साई सुदर्शन के विकेट के तौर पर लगा। इस दौरान सनराइजर्स के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। सुदर्शन टीम के लिए 9 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए। 3 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 15 रन है।
Created On :   6 April 2025 6:59 PM IST