IPL 2025 Live: गुजरात ने 8 विकेटों से दर्ज की जीत, 13 गेंद शेष रहते ही अपने नाम किया मुकाबला

गुजरात ने 8 विकेटों से दर्ज की जीत, 13 गेंद शेष रहते ही अपने नाम किया मुकाबला
  • 14वें मुकाबले में आमने-सामने हैं RCB और GT
  • बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा मुकाबला
  • गुजरात ने 8 विकेटों से दर्ज की जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अब तक कुल 13 मैच खेले जा चुके हैं। ये सभी मुकाबले काफी रोमांच से भरपूर रहे हैं। अब टूर्नामेंट के इस सीजन में 14वां मुकाबला आज यानी बुधवार 2 अप्रैल को रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाने वाला है। मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुकाबले में पहल बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 7 विकेटों के नुकसान पर 169 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने गुजरात टाइटंस के सामने 170 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 8 विकेटों से जीत हासिल कर ली है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज एस भंडागे, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, यश दयाल, मोहित राठी।

गुजरात टाइटंस

शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), अनुज रावत (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, आर साई किशोर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद अरशद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, जयंत यादव, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, मानव सुथार, गेराल्ड कोएत्ज़ी, गुरनूर सिंह बराड़, इशांत शर्मा। कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया, राशिद खान, करीम जनत।

Live Updates

  • 2 April 2025 8:35 PM IST

    12वें ओवर के बाद RCB का स्कोर

    मुकाबले में गुजरात टइटंस के लिए 12वां ओवर राशिद खान ने डाला था। उनके इस ओवर की दूसरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टन ने शानदार छक्का जड़ा था। वहीं, ओवर की अंतिम गेंद पर जितेश शर्मा ने चौका लगाया था। ओवर के अंत में आरसीबी का स्कोर 4 विकेटों के नुकसान पर 91 रन है। 

  • 2 April 2025 8:26 PM IST

    10 ओवरों के बाद RCB का स्कोर

    एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले जा रहे आईपीएल 2025 के 14वें मुकाबले में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 10 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 73 रन बनाए हैं। 

  • 2 April 2025 8:19 PM IST

    RCB ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा

    गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9वें ओवर की पहली गेंद पर 50 रनों का आंकड़ा पार किया। इसके बाद बल्लेबाज जितेश शर्मा ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का तो चौथी और आखिरी गेंद पर चौका जमाया। 8 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 4 विकेटों के नुकसान पर 66 रन है।

  • 2 April 2025 8:15 PM IST

    8 ओवरों के बाद RCB का स्कोर

    मुकाबले में 8 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन आठ ओवरों में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 विकेटों के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। मैच में आरसीबी की हालत काफी खराब दिखाई दे रही है। टीम ने केवल 7 ओवरों में अपने शुरुआती चार बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। इनमें कप्तान रजत पाटीदार और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का विकेट भी शामिल है। 

  • 2 April 2025 8:07 PM IST

    7वें ओवर में RCB को लगा चौथा झटका

    मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हालत काफी खराब नजर आ रही है। टीम ने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने कप्तान रजत पाटीदार का विकेट गंवा दिया। इस दौरान रजत 12 गेंदों में 12 रन बनाकर ईशांत शर्मा का शिकार बन गए। इसके बाद बल्लेबाज जितेश शर्मा टीम की पारी को आगे बढ़ाने के लिए मैदान में उतरे और पांचवीं गेंद पर शानदार चौका लगाया। 7 ओवरों में आरसीबी ने 4 विकेटों के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं।

  • 2 April 2025 8:04 PM IST

    खत्म हुआ पॉवर प्ले

    मुकाबले का पहला पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हालत खराब दिखाई दे रही है। टीम इस वक्त तक अपने शुरुआती तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी है। पॉवर प्ले के अंत तक टीम का स्कोर 3 विकेटों के नुकसान पर 38 रन है। 

  • 2 April 2025 7:57 PM IST

    सॉल्ट भी लौटे पवेलियन

    मुकाबले में दो विकेट गंवाने के बाद आरसीबी की टीम एक बार फिर वापसी करने मूड में आई ही थी कि उन्हें तीसरा झटका सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट के विकेट से लगा। टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी बल्लेबाजी कर रहे फिल सॉल्ट 14 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान मोहम्मद सिराज ने उन्हें बोल्ड किया। पांच ओवरों के बाद टीम का स्कोर 3 विकेटों के नुकसान पर 35 रन है। 

  • 2 April 2025 7:51 PM IST

    क्रीज पर उतरे RCB के कप्तान

    मुकाबले में टीम के दो विकेट गिरने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार खुद मैदान में उतर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने चौथी ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार चौका जड़ा। इसके बाद सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने पांचवीं गेंद पर एक चौका लगाया। चार ओवरों की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 27 रन है। 

  • 2 April 2025 7:43 PM IST

    बोल्ड हुए पडिक्कल

    मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी आरसीबी को उनके होमग्राउंड पर एक के बाद एक दूसरा झटका लगा है। पहले विराट कोहली आउट हुए तो अब बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी 4 रन के स्कोर पर तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज का शिकार हो गए। तीन ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 15 रन है। 

  • 2 April 2025 7:38 PM IST

    दूसरे ओवर में आउट हुए विराट

    मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए दूसरा ओवर अरशद खान ने डाला। टीम के लिए ये ओवर काफी सफल साबित हुआ क्योंंकि चौथी गेंद पर गुजरात के लिए सबसे बड़ी मुसीबत यानी विराट कोहली आउट हो गए। इस दौरान कोहली 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने क्रीज पर उतरते ही चौके के साथ अपनी पारी की शुरआत की। दूसरे ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 12 रन है। 

Created On :   2 April 2025 6:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story