IPL 2025: बीच टूर्नामेंट में घटी बड़ी घटना, MI के खिलाड़ी पर PCB ने अपनाया सख्त रूप, कर दिया 1 साल के लिए बैन

बीच टूर्नामेंट में घटी बड़ी घटना, MI के खिलाड़ी पर PCB ने अपनाया सख्त रूप, कर दिया 1 साल के लिए बैन
  • PCB ने मुंबई इंडियंस के कॉर्बन बॉश पर लगाया 1 साल का बैन
  • PSL कॉन्ट्रैक्ट होते हुए भी IPL खेलने के लिए राजी हुए थे कॉर्बिन
  • PSL में पेशावर जलमी टीम का हिस्सा थे कॉर्बिन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश पर 1 साल के लिए बैन लगा दिया है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ये फैसला इसलिए लिया क्योंकि कॉर्बिन ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग खेलने से इंकार कर दिया। बता दें, पीएसएल की शुरुआत आज यानी शुक्रवार 11 अप्रैल से हुई है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स खेला जाएगा।

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में कॉर्बिन पेशावर जलमी ने अपने टीम में जोड़ा था। साथ ही वह मुंबई इंडियंस की टीम का भी हिस्सा थे। हालांकि, पहले उन्हें टीम में नहीं चुना गया था। लेकिन आईपीएल की शुरुआत होने से महज कुछ दिनों पहले मुंबई इंडियंस के गेंदबाज लिजार्ड विलियम्स चोटिल हो गए। उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए थे। जिसके बाद मुंबई इंडियंस की फ्रैंचाइजी ने कॉर्बिन को उनके रिप्लेसमेंट का ऑफर दिया जिसे उन्होंने स्वीकार लिया।

कॉर्बिन के इस निर्णय पर विवाद इसलिए पैदा हुआ क्योंकि उन्होंने पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट होते हुए भी मुंबई इंडियंस के ऑफर को स्वीकार कर लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कॉर्बिन के हवाले से एक स्टेटमेंट भी जारी किया जिसमें वह पेशावर जलमी के लिए ना खेल पाने की वजह से अपने फैंस से माफी मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं पेशावर जलमी के निष्ठावान फैंस से माफी मांगता हूं। मैंने जो भी किया उसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और मैं सजा को भी स्वीकार करता हूं, जिसमें पेनल्टी और पाकिस्तान सुपर लीग से एक साल का बैन सम्मिलित है।"

Created On :   11 April 2025 5:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story