IPL 2025 Live: बेकार गई अनिकेत वर्मा की अर्धशतकीय पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेटों से हासिल की जीत

- दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेटों से हासिल की जीत
- विशाखापत्तनम स्थित वीडीसीए स्टेडियम में खेला गया मुकाबला
- पहले बल्लेबाजी करने उतरे सनराइजर्स हैदराबाद ने खड़ा किया 164 रनों का टारगेट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2025 के 10वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेटों से बाजी मार ली। टीम ने 24 गेंद शेष रहते ही मुकाबल में जीत हासिल की। इस दौरान 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने शानदार छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई।
दिल्ली कैपिटल्स
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, करुण नायर, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकांडे, दुष्मंथा चमीरा, केएल राहुल, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी.
सनराइजर्स हैदराबाद
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह, एडम जैम्पा, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, वियान मुल्डर, कामिंडु मेंडिस, राहुल चाहर, अथर्व तायदे, ईशान मलिंगा।
Live Updates
- 30 March 2025 5:36 PM IST
3 ओवरों के बाद DC का स्कोर
मुकाबले की दूसरी पारी में तीन ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन तीन ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। इस दौरान टीम की ओर से क्रीज पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क (8) फाफ डु प्लेसिस (14) खड़े हैं।
- 30 March 2025 5:27 PM IST
पहले ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 2 रन
मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 164 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के बनाए केवल 2 रन।
- 30 March 2025 5:23 PM IST
रन चेज करने के लिए मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स
मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 164 रनों का टारगेट सेट किया है। जिसका पीछा करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स मैदान में उतर चुकी है। टीम की ओर से पारी की शुरुआत जेक फ्रेजर-मैकगर्क और फाफ डु प्लेसिस की सलामी जोड़ी ने की है।
- 30 March 2025 5:10 PM IST
स्टार्क ने 19वें ओवर में पूरी SRH टीम को समेटा
19वें ओवर की पहली गेंद पर गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने हर्षल पटेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। वहीं, चौथी गेंद पर उन्होंने वियान मुल्डर को आउट किया। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की समाप्ती हो गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 164 रनों का टारगेट सेट किया है।
- 30 March 2025 5:05 PM IST
18वें ओवरों के बाद SRH का स्कोर
मुकाबले की पहली पारी में 18 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 18 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट गंवाकर 161 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है।
- 30 March 2025 4:55 PM IST
SRH को लगा बड़ा झटका
16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव ने सनराइजर्स को अब तक का सबसे बड़ा झटका दिया। इस दौरान उन्होंने अच्छे लय में बल्लेबाजी कर रहे अनिकेत वर्मा को जेक फ्रेजर मैकगर्क के हाथों कैच करा पवेलियन का रास्ता दिखाया। अनिकेत ने टीम के लिए 41 गेंदों में 6 छक्के और 5 चौकों की मदद से 74 रनों की तूफानी पारी खेली थी। 16वें ओवर के बाद टीम का स्कोर 8 विकेटों के नुकसान पर 149 रन है।
- 30 March 2025 4:51 PM IST
15वें ओवर में अनिकेत ने खोले DC के गेंदबाजों के धागे
मुकाबले के 15वें ओवर में सनराइजर्स की ओर से बल्लेबाजी कर रहे अनिकेत वर्मा ने शुरुआती तीन गेंदों में एक के बाद एक तीन बाउंड्रियां लगाई। इस दौरान पहली गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा। वहीं, इसके अगले दो गेंदों में उन्होंने दो छक्के जड़े थे। ओवर के अंत तक टीम का स्कोर 7 विकेटों के नुकसान पर 140 रन था।
- 30 March 2025 4:45 PM IST
अनिकेत ने जड़ा अर्धशतक
सनराइजर्स के बल्लेबाज अनिकेत वर्मा ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। मुकाबले में अनिकेत ने 15वें ओवर की 5वीं गेंद पर 50 रनों का आंकड़ा पार किया। लेकिन इसके अगले ही गेंद पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कप्तान पैट कमिंस को आउट कर दिया। 14 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 7 विकेटों के नुकसान पर 123 रन है।
- 30 March 2025 4:38 PM IST
12वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप को मिली पहली सफलता
दिल्ली कैपिटल्स के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को इस मुकाबले में पहली सफलता 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिली। इस दौरान उन्होंने सनराइजर्स के बल्लेबाज अभिनव मनोहर को चलता किया। 12 ओवरों के बाद SRH का स्कोर 6 विकेटों के नुकसान पर 119 रन है।
- 30 March 2025 4:33 PM IST
11वें ओवर में DC के हाथ लगी पांचवीं सफलता
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा ने मुकाबले के 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। इस दौरान उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के दिग्गज बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हेनरिक 19 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवरों में सनराइजर्स ने 5 विकेटों के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं।
Created On :   30 March 2025 3:01 PM IST