IPL 2025 Live: बेकार गई अनिकेत वर्मा की अर्धशतकीय पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेटों से हासिल की जीत

बेकार गई अनिकेत वर्मा की अर्धशतकीय पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेटों से हासिल की जीत
  • दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेटों से हासिल की जीत
  • विशाखापत्तनम स्थित वीडीसीए स्टेडियम में खेला गया मुकाबला
  • पहले बल्लेबाजी करने उतरे सनराइजर्स हैदराबाद ने खड़ा किया 164 रनों का टारगेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2025 के 10वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेटों से बाजी मार ली। टीम ने 24 गेंद शेष रहते ही मुकाबल में जीत हासिल की। इस दौरान 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने शानदार छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई।

दिल्ली कैपिटल्स

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, करुण नायर, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकांडे, दुष्मंथा चमीरा, केएल राहुल, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी.

सनराइजर्स हैदराबाद

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह, एडम जैम्पा, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, वियान मुल्डर, कामिंडु मेंडिस, राहुल चाहर, अथर्व तायदे, ईशान मलिंगा।

Live Updates

  • 30 March 2025 6:42 PM IST

    दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेटों से दर्ज की जीत

    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2025 के 10वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेटों से बाजी मार ली। टीम ने 24 गेंद शेष रहते ही मुकाबल में जीत हासिल की। इस दौरान 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने शानदार छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई। 

  • 30 March 2025 6:37 PM IST

    15 ओवरों में SRH ने बनाए 150 रन

    मुकाबले की दूसरी पारी में 15 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 3 विकेटों के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। हर्षल पटेल का ये ओवर सनराइजर्स के लिए काफी सफल साबित हुआ। इस ओवर में दिल्ली कैपिटल्स केवल 8 रन बना सकी।

  • 30 March 2025 6:31 PM IST

    14 ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए

    मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के दिए टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 14 ओवरों में तीन विकेटों के नुकसान पर 142 रन जोड़ लिए हैं। इस दौरान ओवर की तीसरी और आखिर गेंद पर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने एक छक्का और एक चौका बटोरा था। अब टीम को जीत के लिए 36 गेंदों में 22 रनों की जरूरत है। 

  • 30 March 2025 6:20 PM IST

    बोल्ड हुए राहुल

    मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 15 रन बनाकर 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर जीशान अंसारी का शिकार हो गए। इस दौरान वह स्वीप शॉट खेलना चाहते थे लेकिन अपनी गलती और जीशान की शानदार गेंदबाजी की वजह से उन्हें निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा। 12 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 3 विकेटों के नुकसान पर 119 रन है। 

  • 30 March 2025 6:12 PM IST

    बैक-टू-बैक आउट हुए दोनों सलामी बल्लेबाज

    मुकाबले के 10वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को दो बड़े झटकों का सामना करना पड़ा। ओवर की पहली गेंद पर डु प्लेसिस आउट हुए। तो ओवर की आखिरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगार्क भी पवेलियन लौटे। 10 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 96 रन है। 

  • 30 March 2025 6:09 PM IST

    SRH को मिली पहली सफलता

    मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को पहली सफलता 10वें ओवर की पहली गेंद पर पहली सफलता मिली है। इस दौरान गेंदबाज जीशान अंसारी ने अपने पहले स्पेल में फाफ डु प्लेसिस को पवेलियन का रास्ता दिखाया। फाफ 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

  • 30 March 2025 6:05 PM IST

    डु प्लेसिस ने पूरा किया अर्धशतक

    मुकाबले के 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 26 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 

  • 30 March 2025 6:02 PM IST

    8 ओवरों के बाद DC का स्कोर

    मुकाबले में टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स काफी तेजी से जीत की ओर बढ़ रही है। इस वक्त तक 8 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 8 ओवरों में टीम ने बिना किसी नुकसान के 74 रन बना लिए हैं। अब उन्हें जीत के लिए 72 गेंदों में 90 रनों की जरूरत है। 

  • 30 March 2025 5:49 PM IST

    दूसरा पॉवर प्ले भी हुआ समाप्त

    मुकाबले की दूसरी पारी के पॉवर प्ले की समाप्ति हो चुकी है। इस वक्त तक लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 52 रन बना लिए हैं। दिल्ली की टीम काफी अच्छे लय में दिखाई दे रही है। टीम की ओर से क्रीज पर सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क (15 रन) और फाफ डु प्लेसिस (32 रन) मौजूद हैं। 

  • 30 March 2025 5:41 PM IST

    4 ओवरों के बाद DC का स्कोर

    मुकाबले में रन चेज करने के लिए मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी शानदार रही। अब तक चार ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन चार ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान के 39 रन बना लिए हैं। 

Created On :   30 March 2025 3:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story