IPL 2025 Live: जीत की दहलीज पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स, रचिन रविंद्र ने अर्धशतक जड़ सुनिश्चित की टीम की जीत

- क्रिकेट के 'एल क्लासिको' में मुंबई ने 9 विकेटों के नुकसान पर खड़ा किया 155 रनों का स्कोर
- चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा क्रिकेट का 'एल क्लासिको'
- सीएसके ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मैच में टूर्नामेंट के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें यानी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंगस की भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमों के बीच क्रिकेट के 'एल क्लासिको' की मेजबानी चेन्नई का चिदंबरम स्टेडियम करने वाला है। इस मैच में सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवॉड़ करने वाले हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। मुकाबले में सीएसके ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 9 वकेटों के नुकसान पर 155 रन बनाए हैं। अब सीएसके को जीत के लिए 156 रनों की जरूरत है।
Live Updates
- 23 March 2025 10:14 PM IST
9 ओवरों के बाद सीएसके का स्कोर
एमआई बनाम सीएसके मैच की दूसरी पारी में 9 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 9 ओवरों में टीम ने 2 विकेटों के नुकसान पर 92 रन जोड़ लिए हैं।
- 23 March 2025 10:09 PM IST
8वें ओवर में सीएसके को हुआ बड़ा नुकसान
सीएसके के लिए शानदार अंदाज में रन बना रहे कप्तान रितुराज गायकवाड़ 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विग्नेश पुथुर का शिकार हो गए। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। आठ ओवरों के बाद टीम का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 79 रन है।
- 23 March 2025 10:05 PM IST
7वें ओवर में कप्तान रितुराज गायकवाड़ ने ठोका अर्धशतक
मुकाबले में मुंबई इंडियंस के दिए लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके के कप्तान रितुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने अपनी फिफ्टी 22 गेंदों में पूरी की। इन 7 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन था।
- 23 March 2025 9:57 PM IST
पॉवर प्ले हुआ समाप्त
मुकाबले की दूसरी पारी का पॉवर प्ले खत्म हो चुका है। मुंबई इंडियंस के दिए 156 रनों का पीछा कर रही चेन्नई सुपर किंग्स ने पॉवर प्ले के दौरान 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं।
- 23 March 2025 9:54 PM IST
5वें ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में 5 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। इन 5 ओवरों में सीएसके ने 1 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। फिल्हाल क्रीज पर कप्तान रितुराज गायकवाड़ (28) और रचिन रविंद्र (16) मौजूद हैं।
- 23 March 2025 9:49 PM IST
4 ओवरों के बाद सीएसके का स्कोर
मुकाबले में मुंबई इंडियंस के 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन जोड़ लिए हैं।
- 23 March 2025 9:44 PM IST
3 ओवरों के बाद सीएसके का स्कोर
मुकाबले में मुंबई इंडियंस के दिए टारगेट का पीछा करते हुए सीएसके ने तीन ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं।
- 23 March 2025 9:37 PM IST
दूसरे ओवर मुंबई इंडियंस को मिली पहली सफलता
मुंबई इंडियंस के दिए टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा। इस दौरान सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी 2 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार हो गए। ओवर के अंत में सीएसके का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 12 रन था।
- 23 March 2025 9:32 PM IST
पहले ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
मुकाबले में मुंबई इंडियंस के दिए टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 5 रन।
- 23 March 2025 9:28 PM IST
दूसरी पारी की हुई शुरुआत
आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के दिए टारगेट का पीछा करने के लिए मैदान में आ गए हैं। टीम के लिए पारी की शुरुआत रचिन रविंद्र और कप्तान राहुल त्रिपाठी करने वाले हैं।
Created On :   23 March 2025 6:49 PM IST