ICC Champions Trophy 2025 Finals Live: 212 रनों के स्कोर पर टीम इंडिया ने गंवाए 5 विकेट, श्रेयस और हार्दिक क्रीज पर मौजूद, इन्हीं दोनों पर टिकी टीम की उम्मीद

- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी जंग में आमने सामने हैं भारत और न्यूजीलैंड
- मुकाबले में पहली पारी की हो चुकी है समाप्ती
- कीवियों ने भारत के सामने सेट किया 252 रनों का टारगेट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले जा रहे खिताबी जंग में कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर 251 रन बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने भारत के सामने 252 रनों का टारगेट सेट किया है।
भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत।
न्यूजीलैंड की टीम
विल यंग, रचिन रविन्द्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी।
Live Updates
- 9 March 2025 5:32 PM IST
45 ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
मुकाबले में 45 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 45 ओवरों में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेटों के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं।
- 9 March 2025 5:20 PM IST
डैरिल मिशेल ने ठोका अर्धशतक
भारत के खिलाफ टूर्नामेंट के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिशेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने मुकाबले में अपनी फिफ्टी 91 गेंदों में पूरी की।
- 9 March 2025 5:10 PM IST
40 ओवरों के बाद कीवियों का स्कोर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी जंग में 40 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 40 ओवरों में न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट गंवाकर 172 रन जोड़ लिए हैं।
- 9 March 2025 5:01 PM IST
वरुण की फिरकी में फंसे ग्लेन फिलिप्स
भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने मुकाबले के 38वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को अपनी फिकरी की जाल में फंसा लिया।
- 9 March 2025 4:57 PM IST
37 ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
मुकाबले में पहले बैटिंग करने मैदान में उतरी कीवियों की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 37 ओवरों में 161 रन बना लिए हैं।
- 9 March 2025 4:48 PM IST
35 ओवरों के बाद कीवियों का स्कोर
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में 35 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 35 ओवरों में पहले बैटिंग करने उतरी कीवियों की फौज ने 35 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं।
- 9 March 2025 4:41 PM IST
32 ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे खिताबी जंग में 32 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 32 ओवरों में पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम ने 4 विकेटों के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं।
- 9 March 2025 4:29 PM IST
28 ओवरों के बाद भारत का स्कोर
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी जंग में 28 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 28 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 4 विकेटों के नुकसान पर 126 रन जोड़ लिए हैं।
- 9 March 2025 4:17 PM IST
टीम इंडिया ने कसा शिकंजा
24वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज टॉस लेथम को पवेलियन रवाना कर टीम को तगड़ा झटका दिया है।
- 9 March 2025 4:08 PM IST
22 ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
मुकाबले में 22 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 22 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेटों के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं।
Created On :   9 March 2025 1:56 PM IST