ICC Champions Trophy 2025 Finals Live: 212 रनों के स्कोर पर टीम इंडिया ने गंवाए 5 विकेट, श्रेयस और हार्दिक क्रीज पर मौजूद, इन्हीं दोनों पर टिकी टीम की उम्मीद

- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी जंग में आमने सामने हैं भारत और न्यूजीलैंड
- मुकाबले में पहली पारी की हो चुकी है समाप्ती
- कीवियों ने भारत के सामने सेट किया 252 रनों का टारगेट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले जा रहे खिताबी जंग में कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर 251 रन बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने भारत के सामने 252 रनों का टारगेट सेट किया है।
भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत।
न्यूजीलैंड की टीम
विल यंग, रचिन रविन्द्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी।
Live Updates
- 9 March 2025 7:05 PM IST
50 रनों के पार पहुंचा भारत का स्कोर
मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने गगनचुंबी छक्का जड़ टीम के स्कोर को 50 रनों के पार पुहंचा दिया है।
- 9 March 2025 7:04 PM IST
7 ओवरों के बाद भारत का स्कोर
न्यूजीलैंड के दिए टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 7 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं।
- 9 March 2025 6:50 PM IST
4 ओवरों के बाद भारत का स्कोर
न्यूजीलैंड के दिए टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 4 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए हैं। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा (20) और युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (5) क्रीज पर मौजूद हैं।
- 9 March 2025 6:41 PM IST
कप्तान शर्मा ने शुरुआत से ही दिखाया अपना तेवर
फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के दिए टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआत से ही अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। 2 ओवरों के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 22 रन है। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने अकेले 18 रन बनाए हैं।
- 9 March 2025 6:28 PM IST
दूसरी पारी की हुई शुरुआत
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 252 रनों का टारगेट सेट किया है। टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है।
- 9 March 2025 6:09 PM IST
कैसी रही पहली पारी
भारतीय स्पिनरों ने पूरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर पकड़ बनाए रखी। मिशेल ने धीमी गति से अर्धशतक बनाया, लेकिन माइकल ब्रेसवेल की 40 गेंदों में 53 रनों की पारी ने कीवी टीम को 250 रन के पार पहुंचाया। यह एक मुश्किल स्कोर था, जो भारत के पक्ष में है।
- 9 March 2025 6:00 PM IST
जीत के लिए टीम इंडिया को चाहिए 252 रन
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले जा रहे खिताबी जंग में कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर 251 रन बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने भारत के सामने 252 रनों का टारगेट सेट किया है।
- 9 March 2025 5:58 PM IST
मिचेल ब्रेसवेल ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी
मुकाबले में कीवी बल्लेबाज मिचेल ब्रेसवेल ने 50वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 39 गेंद खेलते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की।
- 9 March 2025 5:47 PM IST
48 ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 48 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना लिए हैं।
- 9 March 2025 5:37 PM IST
भारत को मिली छठी सफलता
शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के शिकार हो गए।
Created On :   9 March 2025 1:56 PM IST