भाजपा के ग्वालियर जिलाध्यक्ष के पार्टी वीडियो पर कांग्रेस का हमला

- भाजपा के ग्वालियर जिलाध्यक्ष के पार्टी वीडियो पर कांग्रेस का हमला
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की ग्वालियर इकाई के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का एक पार्टी के वीडियो को जारी करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने हमला बोला है। साथ ही कहा है,यह है भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा। भाजपा की ग्वालियर इकाई के जिलाध्यक्ष माखीजानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माखीजानी कुछ लोगों के साथ भोज कर रहे हैं, इसमें कथित तौर पर शराब के गिलास भी नजर आ रहे हैं।
कंग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यादव ने इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा है, यह है भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा। ग्वालियर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी का शराब पीते हुए वायरल वीडियो, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी आपके जिलाध्यक्ष प्रदेश में ऐसे नशाबंदी का जागरूकता अभियान चला रहे हैं। कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने भी वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, उमा भारती जी, जवाब दीजिये, शराबी जिला (ग्वालियर) अध्यक्ष से भाजपा का क्या है नाता, घर को ही बना डाला आहत। इस वीडियो और कांग्रेस के आरोप को लेकर माखीजानी का कहना है कि जो वीडियो वायरल किया जा रहा है वह कुछ लोगों की बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है, इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। वे तो सूप पी रहे हैं।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   9 Jun 2022 6:00 PM IST