बिहार विधानसभा चुनाव 2025: '6 महीने में सरकार बदल देंगे', प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना

- बिहार में इस साल होने है विधानसभा चुनाव
- पटना में प्रशांत किशोर ने सभा को किया संबोधित
- सीएम नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में इस साल के अंत से पहले विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले राजनीतिक दलों ने वोटर्स को साधने के लिए रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में जनसुराज पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर भी एक के बाद एक कई जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को पटना के गांधी एक बिहार बदलाव रैली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान हजारों की तादाद में लोग प्रशांत किशोर को सुनने के लिए पहुंचे।
पटना में प्रशांत किशोर ने सभा को किया संबोधित
इस दौरान प्रशांत किशोर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "आप नीतीश कुमार को बाहर करना चाहते हैं या नहीं? पीएम मोदी आकर कहें तब भी आप नहीं मानेंगे? क्या आप लालू का 'जंगलराज' चाहते हैं? आप बिहार में बदलाव चाहते हैं या नहीं? आप बिहार में लालू, नीतीश, मोदी का शासन चाहते हैं या जनता का शासन? इस पर भरोसा रखो बेटा, नवंबर में हम जनता की सरकार बनाएंगे।"
इसके बाद पीके ने आगे कहा कि मैं यहां भाषण देने नहीं आया हूं। मैं यहां माफी मांगने आया हूं। आज यहां पांच लाख लोगों को लेकर सभा करने वाले थे। दो लाख से ज्यादा लोग पटना के अलग-अलग जगहों पर फंसी हुई है। यहां इतनी निकम्मी सरकार है। लोगों की मदद नहीं कर पा रहे है। यहीं गांधी मैदान में रात में नीतीश कुमार की पुलिस मुझे पकड़ने आई थी। उसी दिन मैंने कहा था फैसला गांधी मैदान में ही होगा।
नीतीश सरकार पर जमकर साधा निशाना
मैं यहां भाषण देने नहीं आया हूं। मैं यहां माफी मांगने आया हूं। आज यहां पांच लाख लोगों को लेकर सभा करने वाले थे। दो लाख से ज्यादा लोग पटना के अलग-अलग जगहों पर फंसी हुई है। यहां इतनी निकम्मी सरकार है। लोगों की मदद नहीं कर पा रहे है। यहीं गांधी मैदान में रात में नीतीश कुमार की पुलिस मुझे पकड़ने आई थी। उसी दिन मैंने कहा था फैसला गांधी मैदान में ही होगा।
अगर 2015 में मैंने नीतीश कुमार की मदद नहीं की होती तो ये संन्यास लेकर बैठे होते। राजनीति श्राद्ध जन सुराज के लोग करेंगे, जो शादी कराता है वहीं श्राद्ध भी कराता है। बिहार में जो अफसर शाही बनाई है वो अब चलेगी नहीं। इन अफसरों को जड़ से उखाड़ कर फेंकिएगा। इस बार इन नीतीश की अफसरों को जनता उखाड़ कर जाएगी।
Created On :   11 April 2025 9:47 PM IST