Raid At RJD MLA House: लालू प्रसाद यादव की पार्टी के विधायक के घर पड़ा छापा, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

लालू प्रसाद यादव की पार्टी के विधायक के घर पड़ा छापा, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात
  • विवादों में अक्सर रहे हैं घिरे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के विधायक रीतलाल यादव के घर पर पुलिस ने 11 अप्रैल (शुक्रवार) को छापेमारी की है। बिहार के दानापुर में स्थित रीतलाल यादव के घर के बाहर कई सारे थानों की पुलिस के साथ स्पेशल फोर्स भी मौजूद है। ऐसा बताया जा रहा है कि सिटी एसपी के नेतृत्व में ये छापेमारी हो रही है। एमएलए रीतलाल यादव के घर के बाहर ही करीब हजार से भी ज्यादा पुलिस बल तैनात था।

सिटी एसपी का क्या कहना है?

सिटी एसपी पश्चिमी शरत आरएस का कहना है कि, विधायक रीतलाल यादव के साथ उनके कुछ साथी के खिलाफ ही एक शिकायत दर्ज हुई थी। इस ही मामले में कोर्ट के आदेश के बाद भी यहां पर छापेमारी की जा रही थी। विधायक के कई सारे ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, रीतलाल यादव के घर के साथ-साथ बिहटा और अभियंता नगर में भी छापेमारी की जाएगी। बात करें मामले की तो, इस से संंबंधित अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कहां थे रीतलाल?

ऐसा बताया जा रहा है कि, छापेमारी के लिए पुलिस आरजेडी विधायक के दानापुर वाले घर गए थे तो वहां के पड़ोसी काफी ज्याया हैरान हो गए थे। हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात था। खुद पटना के एसएसपी भी साथ में गए थे।

रीतलाल यादव अक्सर रहे विवादों का पात्र

मालूम हो कि, आरजेडी के विधायक रीतलाल यादव को दबंग के नाम से भी जाना जाता है। वो अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि विधायक के ठिकाने पर रेड पड़ी है। कुछ समय पहले भी उनके यहां रेड पड़ी थी।

Created On :   11 April 2025 5:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story