हिमाचल प्रदेश: मंडी से भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस को बताया अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद

मंडी से भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस को बताया अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद
  • मंडी संसदीय सीट से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत
  • कांगू में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान की थी विवादित टिप्पणी
  • इससे पहले भी कई मौके पर कई बार विवादित बयान दे चुकी है कंगना

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस को लेकर विवादित बयान दिया है। बीते दिन बुधवार को अभिनेत्री से सांसद बनी रनौत ने कांग्रेस पर हमला करते हुए उसे भ्रष्ट और अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद कहा।

आपको बता दें मनोरंजन की फिल्मी दुनिया से आई राजनीति में आई एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ये सब उस दौरान कहा जब वो अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर कांगू में एक जनसभा को संबोधित कर रही थी, संबोधन के दौरान ही उन्होंने कांग्रेस को लेकर ये विवादित टिप्पणी की।

हालांकि आपको बता दें ये कोई पहला मौका नहीं है, जब सांसद रनौत इस तरह का विवादित बयान दे रही है। इससे पहले भी कई मौके पर वो कई बार विवादित बयान दे चुकी है।

कंगना के विवादित बयान और सुर्खियों में

दिसंबर 2020 में किसान आंदोलन में शामिल होने वाली महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की थी।

कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि वो जिस तरह की बदहवास बातें करते हैं उनका टेस्ट होना चाहिए कि क्या हो कई ड्रग्स लेते हैं।

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने शंकराचार्य के ऊपर उस समय में सवाल खड़े किए थे। जब महाराष्ट्र की राजनीति में एकनाथ शिंदे की वजह से उथल पुथल मची थी।

कंगना रनौत ने साल 2021 में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि 'भारत को साल 1947 में आज़ादी भीख में मिली थी और देश को असली आज़ादी साल 2014 में मिली।

कंगना ने फ़िल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को बी-ग्रेड अभिनेत्री कहा।

Created On :   10 April 2025 10:15 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story