दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: 'केजरीवाल और सीएम आतिशी हार रही है चुनाव', बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने चुनाव को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
- 5 फरवरी को होंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव
- 8 फरवरी को आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे
- राज्य में बीजेपी, आप और कांग्रेस के बीच टक्कर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सियासत गर्म है। इस बीच बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल और मौजूदा सीएम आतिशी चुनाव हार रही हैं। साथ ही, आम आदमी पार्टी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
आप पर साधा निशाना
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल खुद अपना चुनाव हार रहे हैं। आतिशी खुद चुनाव हार रही हैं। दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है। हम दिल्ली को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र बनाएंगे। मजदूरों गरीबों से लेकर औद्योगिक बेल्ट की जगह की सुविधा को बढ़ाएंगे। बिजली देंगे और उसका उचित मूल्य रहेगा। आज जो बिजली का बढ़ा हुआ बिल आ रहा है वो किसी को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। 5 फरवरी को कमल का बटन दबाकर दिल्ली के लोग भाजपा को लाएंगे।"
राज्य में सियासत गर्म
दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। मामला त्रिकोणीय भी है, ऐसे में तीनों पार्टी लगातार अपनी चुनावी तैयारी में जुटी है। राज्य में बीते दस साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में आप के खिलाफ तैयार हुए एंटी इनकंबेंसी का फायदा बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही उठाना चाहती है। हालांकि, इस चुनावी रणनीति में जनता के किस साथ रहती है, यह 8 फरवरी को साफ हो जाएगा।
Created On :   2 Feb 2025 4:27 PM IST