Bihar Politics: बिहार में औरंगजेब विवाद पर सियासत जारी, अब आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बीजेपी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

बिहार में औरंगजेब विवाद पर सियासत जारी, अब आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बीजेपी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा
  • बिहार में औरंगजेब पर सियासत जारी
  • खालिद अनवर के बयान पर हंगामा
  • इसी साल बिहार में होने हैं विधानसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र से शुरू हुआ औरंगजेब का मुद्दा अब बिहार तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधान पार्षद सदस्य खालिद अनवर ने औरंगजेब को लेकर बड़ा बयान दिया जिससे राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया है। एनडीए और महागठबंधन के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुख्य सचेतक और विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जानबूच कर यह मुद्दा खड़ा कर रही है क्योंकि बिहार में चुनाव होने हैं।

बीजेपी पर प्रहार

अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि बिहार में मुगल शासक औरंगजेब का या फिर कहीं का भी नाम बदले की जरूरत नहीं जो औरंगजेब के नाम पर है। उन्होंने आगे कहा कि औरंगजेब कोई मुद्दा नहीं है।

बीजेपी ने साधा खालिद अनवर पर निशाना

बीजेपी विधायक हरीभूषण ठाकुर ने खालिद अनवर के बयान पर अपनी नारजगी जाहिर की। आपको बता दें कि, जेडीयू और भाजपा दोनों की एनडीए के सहयोगी दल हैं। इस गठबंधन को लेकर भाजपा नेता हरीभूषण ठाकुर ने कहा कि हमारे परिवार के हों या हमारे साथ के हों, अगर क्रूर शासक की तारीफ करते हैं तो वह किसी के नहीं हो सकते। इसी के साथ उन्होंने कहा- हम मांग करते हैं कि वैसे लोग जो बाबर, औरंगजेब की मानसिकता के बचे हुए हैं उनको कुचल दिया जाए।

यह भी पढ़े -कर्नाटक बीजेपी का आरोप- कांग्रेस में आतंरिक कलह जारी, अब डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने किया बड़ा दावा, कहा- बीजेपी के कई विधायक उनके संपर्क में

खालिद अनवर ने क्या कहा था?

खालिद अनवर का कहना है कि औरंगजेब जालिम शासक नहीं था।

जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि औरंगजेब जालिम बादशाह नहीं, बल्कि अच्छे बादशाह थे। औरंगजेब ने मंदिरों को नहीं तोड़ा था। ये बदकिस्मती है हमारे देश के राजनीति की कि संसद में एकेडेमिक चर्चा होती है, कोई सिनेमा बन रहा है, कोई आर्टिकल लिख रहा है तो ये शैक्षणिक चर्चा है, इस पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन औरंगजेब पर लोगों की राय अलग अलग है, बड़े इतिहासकार ने ये कहा है कि औरंगजेब एख अच्छा शासक था। और उनको जिस तरह से जालिम बताया जाता है वो उतना जालिम नहीं था। ये एक एकैडेमिक चर्चा है, इस पर संसद में चर्चा नहीं हो सकती, ना ही किसी राजनीतिक पार्टी के जलसे में इस पर बात की जा सकती है। और औरंगजेब के बारे में इस प्रकार का दुष्प्रचार नहीं किया जाना चाहिए। इस चर्चा से कोई राजनीतिक पार्टी क्या हासिल करना चाहती है मुझे नहीं समझ में आता है।

Created On :   6 March 2025 7:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story