Bihar Politics: पटना में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन आज, कन्हैया कुमार सीएम आवास तक करेंगे मार्च, अलर्ट मोड में सुरक्षाबल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में शुक्रवार (11अप्रैल) का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। कांग्रेस आज राजधानी पटना में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार सदाकत आश्रम से 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा निकालेंगे। यह मार्च मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास तक निकाला जाएगा। सीएम हाउस के घेराव को देखते हुए पुलिस बल अलर्ट मोड में है। सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं ताकि सुरक्षा की कमी न हो सके और माहौल भी ठीक रहे। इस मार्च में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी हिस्सा लेंगे।
पदयात्रा में कितने लोग जुटेंगे?
जानकारी के मुताबिक, पटना में आज की पदयात्रा में बिहार से करीब 5 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको नौकरी दो' पदयात्रा का आज 27वां और अंतिम दिन है। सीएम आवास के घेराव से साथ ही यह यात्रा समाप्त हो जाएगी। मार्च 16 मार्च को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुआ था।
क्या है पदयात्रा का मकसद?
दरअसल, कांग्रेस बिहार में बेरोजगारी और पलायन रोकने का मुद्दा उठा रही है। कन्हैया कुमार लंबे समय से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि बिहार के लोगों को काम के सिलसिले में बाहर जाकर रहना पड़ रहा है। बिहार में भ्रष्टाचार, महंगाई और क्राइम रेट बढ़ा है।
बिहार चुनाव पर पड़ेगा पदयात्रा का असर?
बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस का लोगों को जागरूक करने के लिए पदयात्रा करना अच्छा कदम साबित हो सकता है। इससे पार्टी बिहार की जनता को ये भरोसा दिलाव सकती है कि उन्हें लोगों की फिकर है।
Created On :   11 April 2025 1:13 PM IST