शिवराज सिंह की चिट्ठी पर सियासत: अरविंद केजरीवाल के बाद AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने साधा बीजेपी पर निशाना, केंद्रीय कृषि मंत्री ने सीएम आतिशी को लिखा था खत
![अरविंद केजरीवाल के बाद AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने साधा बीजेपी पर निशाना, केंद्रीय कृषि मंत्री ने सीएम आतिशी को लिखा था खत अरविंद केजरीवाल के बाद AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने साधा बीजेपी पर निशाना, केंद्रीय कृषि मंत्री ने सीएम आतिशी को लिखा था खत](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/01/02/1391075-bjp.webp)
- शिवराज सिंह के लेटर पर सियासत जारी
- संजय सिंह ने बीजेपी को घेरा
- जानें केजरीवाल ने क्या कहा?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिल्ली सीएम आतिशी को चिट्ठी लिखने के बाद से सियासत शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता संयज सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सिंह ने कहा कि फसल बर्बाद होने के बाद सबसे अधिक मुआवजा केजरीवाल ने दिया है। तो बीजेपी को किसानों पर बात नहीं करनी चाहिए। आपके बता दें कि, शिवराज सिंह ने किसानों को लेकर दिल्ली सीएम को खत लिखा था।
बीजेपी पर निशाना
संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को घेरे में लेते हुए कहा- इनके अंदर अभी भी इतना साहस है कि वो किसानों के बारे में बात कर सकते हैं। जिस पार्टी ने एक साल तक हिंदुस्तान के अन्नदाता किसानों के साथ दिल्ली की सड़कों और दिल्ली की आसपास की बॉर्डरों पर दुश्मनों की तरह व्यवहार किया। उनको पाकिस्तानी और खालिस्तानी कहा। उनके ऊपर गोलियां और लाठियां चलवाई।
किसानों पर छोड़ी गई आंसू गैस- सिंह
आप के वरिष्ठ नेता ने कहा, ''किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े। जिस बीजेपी के गुनाहों की वजह से 750 किसानों ने अपनी शहादत दी, वो बीजेपी किसानों के बारे में बोल रही है? एमएसपी कानून आज तक लागू नहीं हुआ और अभी भी किसान और पंजाब के अंदर जगजीत डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं, जिस बीजेपी की वजह से महाराष्ट्र का किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। इनमें इतना साहस है? इनके मुंह से किसान शब्द का 'क' भी नहीं निकलना चाहिए। किसानों के साथ विश्वासघात करने वाली कोई पार्टी है तो उस पार्टी का नाम बीजेपी है। इन्होंने कहा था कि ये किसानों की फसल का दोगुना दाम करेंगे और ये अभी भी किसानों के बारे में बात कर रहे हैं।
केजरीवाल ने क्या कहा?
पंजाब में किसान कई दिनों से धरने और अनिश्चित अनशन पर बैठे हैं। इनकी वही मांगे हैं जो केंद्र सरकार ने तीन साल पहले मान ली थी लेकिन अभी तक लागू नहीं की। बीजेपी सरकार अब अपने वादे से मुकर गई। बीजेपी सरकार किसानों से बात तक नहीं कर रही। उनसे बात तो करो। हमारे ही देश के किसान हैं।…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 2, 2025
Created On :   2 Jan 2025 6:38 PM IST