संसद बजट सत्र 2025: राहुल गांधी ने बजट सत्र को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना, जानें ऐसा क्या कहा कि उनको मांगनी पड़ी माफी?

राहुल गांधी ने बजट सत्र को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना, जानें ऐसा क्या कहा कि उनको मांगनी पड़ी माफी?
  • बजट को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा
  • संविधान को बताया सबसे ऊपर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1 फरवरी को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से बजट पेश किया गया था। साथ ही उन्होंने ये भी उन्होंने ऐलान किया था कि अगले हफ्ते टैक्स बिल पेश किया जाएगा। सदन में बजट सत्र जारी है, इसको लेकर ही सदन में लगातार चर्चा जारी है। विपक्षी दल लगातार इसके विरोध में हंगामा कर रहे हैं। सदन में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के समय राहुल गांधी ने जनगणना के मुद्दे पर भी आवाज उठाई है।

राहुल गांधी ने सदन में क्या कहा?

लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी ने कहा है कि, राष्ट्रपति के अभिभाषण की चर्चा के समय कहा था कि, राष्ट्रपति के अभिभाषण के समय उन्होंने कुछ भी नया नहीं कहा था। राहुल गांधी ने आगे कहा कि, पिछली बार भी मैंने अभिभाषण में ये ही सुना था। सरकारें बेरोजगारों की बातें सुनती ही नहीं हैं। देश में बेरोजगारी वैसी ही बनी हुई है। उन्होंने मेक इन इंडिया पर तंज कसते हुए कहा कि, मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया, लेकिन फेल हो गया।

मैनुफैक्चरिंग पर राहुल गांधी ने क्या कहा?

उन्होंने आगे कहा कि, मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में काफी गिरावट आई है। भारत को उत्पादन पर जोर देने की जरूरत है।

राहुल गांधी के क्या थे सुझाव?

राहुल गांधी ने सदन में सरकार के लिए सुझाव पेश करते हुए कहा है कि, कंप्यूटर कांग्रेस की देन है। भारत में गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम हमारा डेटा इकट्ठा कर रहे हैं। हमें बच्चों को स्कूल में बैट्रीज, ड्रोन के साथ अन्य उपकरणों में जानकारी देनी चाहिए। चीन के पास बैट्री, रोबोट, ऑप्टिस पिछले 10 साल में उससे पीछे हो गए हैं। हमको इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

चीन पर राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी ने चीन की सेना की तरफ से भारतीय जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। नेता विपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसे खारिज किया, लेकिन सेना ने कहा है कि चार हजार स्क्वायर किलोमीटर जमीन पर चीन ने कब्जा करके रखा है। जिस पर सत्तारुढ़ पार्टी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि, ये गंभीर विषय है, आप ऐसा मत बोलिए, ये देश के लिए ठीक नहीं है।

राहुल गांधी ने मांगी माफी

राहुल गांधी ने विदेश नीति को लेकर ऐसा बोला कि सांसद में हंगामा होने लगा। राहुल गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री को बुलाने के न्यौते के लिए अपने विदेश मंत्री को अमेरिका नहीं भेजते। हमारे विदेश मंत्री को तीन बार अमेरिका भेजा गया है। इसके बाद संसद में हंगामा होने लगा। जिस पर किरन रिजिजू ने कहा कि, आप नेता विपक्ष के बद पर हैं और आपको ठोस जानकारी सामने रखनी चाहिए। हालांकि, राहुल गांधी ने माफी मांग ली थी। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि, विचलित हुए तो माफी मांगते हैं।

जल्द होने वाले हैं दिल्ली में विधानसभा चुनाव

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके नतीजे 8 फरवरी को देखने मिलेंगे। दिल्ली में आज शाम को 5 बजे से ही प्रचार प्रसार की प्रक्रिया बंद हो गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। साथ ही सभी लोगों से अपील की गई है कि सब लोग वोटिंग करें।

Created On :   3 Feb 2025 6:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story