स्पाइसजेट के यात्री विमान की पाकिस्तान कराची में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से दुबई जा रहा था विमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीच उड़ान में तकनीकी खराबी आने के चलते दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट को पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों को इस तकनीकी खराबी का पता नहीं चल सका,लेकिन विमान एजेंसी ने तकनीकी खराबी को नजरअंदाज न करते हुए यात्री विमान को उतारना ही ठीक समझा जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बचा जा सकें।
दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद कराची (पाकिस्तान) में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/mKWFHBkTmz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2022
डीजीसीए ने जानकारी देते हुए बताया कि चालक दल ने बाएं टैंक से ईंधन की मात्रा में असामान्य कमी देखी, जिसके बाद एटीसी के सहयोग से विमान की कराची में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के बाद निरीक्षण के दौरान बाएं मुख्य टैंक से कोई दृश्य रिसाव नहीं देखा गया।
कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई थी और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। विमान में किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। यात्रियों को जलपान कराया गया है। एक विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा: स्पाइसजेट प्रवक्ता
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2022
स्पाइस जेट के प्रवक्ता ने बताया कि, किसी प्रकार की कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। यात्रियों को जलपान कराया गया है। एक विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा।
दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद कराची (पाकिस्तान) में लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। pic.twitter.com/ylbDebXlPz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2022
Created On :   5 July 2022 1:51 PM IST