CAA विरोध: PM मोदी 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' का उद्घाटन करने असम नहीं जाएंगे, आमंत्रण ठुकराया

- विरोध के कारण शिंजो आबे का दौरा भी रद्द हुआ था
- सीएए के विरोध में असम में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी गुवाहाटी में 10 जनवरी को खेले इंडिया यूथ गेम्स उद्घाटन समारोह में नहीं जाएंगे। मोदी ने खेल मंत्रालय और असम सरकार को सूचित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार असम सरकार ने गृहमंत्री अमित शाह को भी आमंत्रण दिया, लेकिन उन्होंने भी स्वीकार नहीं किया। सीएए के विरोध में राज्य में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। छात्र संगठन ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) पीएम मोदी और अमित शाह के समारोह में आने पर विरोध की चेतावनी दी है।
यह एक आंदोलन है- रिजीजू
केंद्रीय खेलमंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि, पीएम मोदी ने कहा है, खेलो इंडिया गेम्स एक इवेंट नहीं बल्कि यह एक आंदोलन है। युवाओं के बीच खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना और भारत को खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में पहला कदम है। बता दें यूथ गेम्स 10 से 22 जनवरी के बीच खेले जाएंगे। करीब छह हजार खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
शिंजो आबे और बांग्लादेश मंत्रियों का दौरा रद्द
सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर पूर्वोत्त में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस हिंसा में कई लोगों की मौत हो चुकी है। विरोध के कारण गुवाहाटी में 15 से 17 दिसंबर के बीच भारत-जापान समिट भी रद्द हो गई। इस कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान पीएम शिंजो आबे की मुलाकात नहीं हो गई। वहीं बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमिन और गृहमंत्री असदुज्जमान ने अपना दौरा रद्द कर दिया।
Created On :   9 Jan 2020 10:26 AM IST