बागेश्वर धाम में एक महिला की मौत, दिल्ली से इलाज छोड़कर पहुंची थी बागेश्वर धाम

- बागेश्वर धाम
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में एक महिला की मृत्यु हो गई। SDPO मनमोहन बघेल ने बताया कि महिला की दोनों किडनियां फेल हो चुकी थीं। उनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग में चल रहा था। डॉक्टरों ने उनको घर में रहने की सलाह दी थी लेकिन वह एक महिने से महिला बागेश्वर धाम में थीं। अब मतृत महिला का पति शव को फिरोज़ाबाद ले जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश: छतरपुर के बागेश्वर धाम में एक महिला की मृत्यु।
SDPO मनमोहन बघेल ने बताया, "उनकी किडनियां फेल हो चुकी थीं। उनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग में चल रहा था। डॉक्टरों ने उनको घर में रहने की सलाह दी थी लेकिन वह एक महिने से यहां थीं। उनके पति फिरोज़ाबाद ले जा रहे हैं।"(16.02) pic.twitter.com/92mEDv2s2S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2023
आपको बता दें इससे पहले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर महाराष्ट्र के नागपुर की अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जादू-टोने और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर दिव्य दरबार और प्रेत दरबार की आड़ में जादू-टोना को बढ़ावा दिए जाने का आरोप था। इसके बाद से विवाद जारी है। ये मामला खूब सुर्खियाों में छाया रहा था।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने निशाना साधा था और कहा था कि दरबार कभी भी बंद हो सकता है। प्रमोद कृष्णन ने ट्वीट कर कहा, बागेश्वर धाम वाले महापुरुष को स्मरण रखना चाहिये कि कृपा का धंधा थोड़ा रिस्की है, निर्मल बाबा को भी मीडिया बड़ा दिखाता था।
Created On :   17 Feb 2023 8:52 AM IST