मुंबई हुई फिर पानी-पानी, कई इलाके जलमग्न

मुंबई हुई फिर पानी-पानी, कई इलाके जलमग्न
  • मुंबई के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या
  • मुंबई में बारिश से परेशान हो रहे लोग
  • मुंबई के कई इलाकों में लोगों को बारिश से होना पड़ रहा है परेशान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई और इसके उपनगरों के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इससे कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। कोलाबा, मरीन लाइन्स, मुंबई सेंट्रल, भायखला, दादर, परेल, वर्ली, बांद्रा, कुर्ला, सायन, घाटकोपर, भांडुप, अंधेरी, मुलुंड, जोगेश्वरी, बोरीवली और दहिसर में रुक-रुक कर भारी बारिश हुई या बौछारें पड़ीं। बारिश के कारण शहर, उपनगरों, दो राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम के चलते यातायात बाधित हुआ, जबकि अंधेरी और दहिसर सबवे में कुछ समय के लिए पानी भर गया।

उपनगरीय लोकल ट्रेन नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। रेलवे ट्रैक पर अभी पानी नहीं भरा है, हालांकि मुंबई शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट पर है। मध्य रेलवे की हार्बर लाइन के एक खंड को एहतियात के तौर पर वडाला-मानखुर्द के बीच दोपहर 2.45 बजे निलंबित कर दिया गया।। बीएमसी आपदा नियंत्रण के अनुसार, गुरुवार रात से सुबह 8 बजे तक मुंबई में 27.50 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 29.90 और पश्चिमी उपनगरों में 27.49 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक शुक्रवार को शहर में 26.24 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 25.88 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 17.74 मिमी बारिश दर्ज की गई। रायगढ़, ठाणे और पालघर जैसे पड़ोसी जिले रेड अलर्ट पर हैं। यहां भी भारी बारिश हुई और ठाणे और पालघर में लगातार दूसरे दिन सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया। आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, पालघर और पुणे में अगले चार घंटों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 July 2023 10:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story