मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव, एमपी में असर दिखना हुआ शुरू, रात-दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज, जानें कैसा रहने वाला है आज के मौसम का हाल

- एमपी के मौसम में बदलाव
- दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी
- तापमान में वृद्धि अब भी रहेगी जारी
डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश में पश्चिमी विभोभ एक्टिव हो गया है। जिसका असर कई सारी जगहों पर देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ देखने को मिल रहा है। प्रदेश के तापमान में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। एमपी के कई सारे शहरों में रात और दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
कैसा रहा बीते दिन का पारा?
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई सारे संभागों के जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ था, जिसमें सबसे कम तापमान अशओकनगर जिले में 9.5 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं, अब पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपरी हिस्सों में एक्टिव बना हुआ है। आने वाले एक हफ्ते में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। जिसकी वजह से तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
तापमान में बढ़ोतरी
एमपी के तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिसके चलते प्रदेश का तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की ही संभावना है। रात के तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे, जिससे तापमान में 10 डिग्री तक ऊपर नीचे हो सकता है। एमपी में ठंड का दौर थम गया है। इसलिए किसी को भी ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। बात करें आजे के दिन की तो, 1-2 डिग्री तक तापमान में वृद्धि आ सकती है।
किन जगहों पर हल्की ठंड?
प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, इसके बावजूद प्रदेश के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में अशोकनगर जिले के आंवरी शहर की रात सबसे ठंडी रही थी। यहां का तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा पचमढ़ी में 9.9 डिग्री, राजगढ़ में 10 डिग्री, खजुराहो में 10.2 डिग्री और शाजापुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Created On :   2 Feb 2025 1:14 PM IST