मौसम अपडेट: देश के नौ राज्यों में लू का अलर्ट जारी, एमपी के 23 जिलों में पारा 40 के पार, जानें कैसा रहने वाला है मौसम का हाल!

- देश के नौ राज्यों में लू का अलर्ट
- कई सारी जगहों पर 40 डिग्री के पार तापमान
- 13 राज्यों में बारिश के आसार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में गर्मी का सिलसिला जारी हो गया है। देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों में गर्मी ने अपना विक्राल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कई शहरों का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात के साथ-साथ करीब 9 राज्यों में लू और गर्मी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं।
राज्सथान का कैसा है मौसम?
राजस्थान की बात करें तो यहां की रातें भी गर्म होने लगी हैं। कुछ शहरों का तापमान तो 45 डिग्री सेल्सियस के पार भी दर्ज किया जाने लगा है। बता दें, सोमवार को 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। जिसके बाद से ही हीटवेव और लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। इसके अलावा राज्य के आधे जिलों में ऑरेंज और कुछ में येलो अलर्ट जारी किया गया था।
एमपी के मौसम के हाल?
बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां पर तापमान दिन पर दिन बढ़ रहा है। वहीं, गर्म हवाओं की वजह से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। सोमवार को नर्मदापुरम और रतलाम के तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किए गए हैं। रतलाम और नीमच के साथ-साथ करीब 8 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
हीटवेव का अलर्ट कहां?
देश में लगातार गर्मी बढ़ रही है। सोमवार को कई सारे राज्यों में मौसम विभाग की तरफ से हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया था। वहीं, आज भी कुछ राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें हरियाणा, एमपी, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश के अलावा कई राज्य शामिल हैं।
आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम?
देश की कई सारी जगहों पर आने वाले एक दो दिनों में लू चलने और गर्मी से आराम मिलने की संभावना देखने को मिल सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत, एमपी, गुजरात और दिल्ली के साथ कुछ जगहों का तापमान सामान्य तापमान से 3-4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा सकता है। वहीं, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, पंजाब के साथ अन्य जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी रहेगा। इसके अलावा बिहार, झारखंड के साथ पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।
Created On :   8 April 2025 11:14 AM IST