चांद की नई तस्वीर इसरो ने की जारी, लैंडर इमेजर कैमरे से यूं दिखा चांद
![चांद की नई तस्वीर इसरो ने की जारी, लैंडर इमेजर कैमरे से यूं दिखा चांद चांद की नई तस्वीर इसरो ने की जारी, लैंडर इमेजर कैमरे से यूं दिखा चांद](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2023/08/22/813874-bhaskar-hindi-banner.webp)
- चांद पर अब भारत...
- 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए है तैयार
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। चंद्रयान-3 की लैंडिंग चांद पर 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 बजे होने वाली है। इससे पहले इसरो की ओर से चंद्रमा की कुछ नई तस्वीरें शेयर की गई हैं। यह तस्वीरें विक्रम लैंडर इमेजर कैमरा 4 से ली गई हैं। जिसको इसरो ने एक छोटे से वीडियो के माध्यम से जारी किया हैं।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चंद्रमा की सतह काफी उजली नजर आ रही है, जिसमें जगह-जगह क्रेटर यानी गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला है। यह भारत का तीसरा चंद्र मिशन है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है क्योंकि इससे पहले रविवार 20 अगस्त को रूसी चंद्र मिशन लूना-25 चांद की सतह से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया था।
इसरो प्रमुख ने क्या कहा?
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि फिलहाल सभी चीजें सामान्य हैं। निर्धारित समय पर ही चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग होगी। टीओआई के साथ बातचीत में इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की अब तक की यात्रा बहुत ही शानदार रही है। कुछ भी ऐसा नहीं हुआ, जो नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सभी सिस्टम और तकनीक ने इसरो की जरूरत के अनुसार ही अब तक काम किया है। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयारी पूरी है।
Created On :   22 Aug 2023 3:39 PM IST