Neha Singh Rathore News: एफआईआर के बाद नेहा सिंह राठौर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं'

एफआईआर के बाद नेहा सिंह राठौर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं
  • नेहा सिंह राठौर ने दी एफआईआर दर्ज होने पर प्रतिक्रिया
  • अभय सिंह ने करवाई थी एफआईआर
  • नेहा सिंह ने साधा सरकार पर निशाना

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज थाने में फोकसिंगर नेहा सिंह राठौर पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की 10 और आईटी एक्ट की धारा 1 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद से ही नेहा सिंह राठौर सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो में तंज कसते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी को घेरा है। साथ ही सार्केस्टिक तरीके से दोनों को ही धन्यवाद कहा है। उन्होंने अपनी एक और पोस्ट पर दावा किया है कि उनके अकाउंट में केवल 519 रुपए हैं और उनको वकील चाहिए।

क्या कहा नेहा सिंह ने?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नेहा सिंह राठौर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'पहलगाम हमले के जवाब में अब क सरकार ने क्या किया है? और मेरे खिलाफ एफआईआर? अरे दम है तो जाइए और आतंकवादियों के सिर लेकर आइए! सरकार मेरे ऊपर एफआईआर करवाकर असली मुद्दों से अपना ध्यान भटकाना चाहती हैं। क्या इतनी सी बात समझना इतना मुश्किल है?'

'पीएम भगवान नहीं हैं'- नेहा सिंह राठौर

नेहा सिंह राठौर के 1 मिनट 24 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने कहा कि, 'पीएम भगवान नहीं हैं, बीजेपी देश नहीं है। सवालों से परेशानी है तो सरकार छोड़ दीजिए तब मैं सवाल नहीं पूछूंगी।' उन्होंने आगे कहा कि, 'अपनी नाकामी का ठीकरा मेरे कपार पर मढ़ने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। जिस तरह लोकतंत्र में एक एक वोट जरूरी होता है, उसी तरह सवाल भी जरूरी है।'

'ये राजनीति है तो तानाशाही क्या है?'- नेहा सिंह राठौर

नेहा राठौर ने आगे कहा कि, 'दरअसल, सवालों का जवाब नहीं है इसलिए नोटिस भेज दें, एफआईआर करा दें, नौकरी छीन लो, अपमानित कर दो, गाली दे दो। क्या यही राजनीति है? अगर ये राजनीति है तो तानाशाही क्या है?'

Created On :   28 April 2025 2:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story