मौसम अपडेट: दिल्ली में आंधी का येलो अलर्ट जारी, यूपी में बारिश के आसार, बिहार में भारी गर्मी, जानें कैसा रहने वाला है आज के मौसम का हाल

दिल्ली में आंधी का येलो अलर्ट जारी, यूपी में बारिश के आसार, बिहार में भारी गर्मी, जानें कैसा रहने वाला है आज के मौसम का हाल
  • दिल्ली में आंधी की संभावना
  • यूपी में बारिश के आसार और राजस्थान में भारी गर्मी
  • जानें अपने शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में गर्मी का मौसम देखने को मिल रहा है। दिन पर दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले हफ्ते के बारे में जानें तो वो काफी ज्यादा गर्म देखने को मिला है। वहीं, आने वाले हफ्ते में आंधी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग की तरफ से आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब साफ नजर आ रहा है कि मई की शुरुआत थोड़ी राहत भरी हो सकती है। बात करें तापमान की तो अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य तापमान से करीब 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होने के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कैसा रहने वाला है आज का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को दोपहर तक धूप देखने को मिल सकती है और शाम के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। जिनकी स्पीड 10 से 20 किमी प्रति घंटे की हो सकती है। वहीं, अन्य राज्यों के बारे में जानें तो, राजस्थान में भारी गर्मी देखी जाएगी, साथ ही तापमान में भी दो तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। उत्तराखंड में भी भारी गर्मी देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है। वहीं, यूपी के अधिकतम जिलों में आज भारी बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी देखने को मिल सकती हैं।

तापमान में आ सकती है गिरावट

बात करें तापमान की तो, 30 अप्रैल से लेकर एक दो मई तक बादल देखने को मिल सकते हैं। साथ ही हवाएं भी चलेंगी। अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। इसके अलावा मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा।

Created On :   28 April 2025 11:46 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story