मौसम अपडेट: देश में भारी गर्मी का सिलसिला होने वाला है जारी, देश की इन जगहों पर लू चलने की संभावना, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर का मौसम

- देश के मौसम में भारी बदलाव आने वाला है नजर
- दिल्ली वासियों के होने वाले हैं हाल बेहाल
- आने वाले कुछ दिनों में 40 डिग्री से ज्यादा पारा होगा दर्ज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कड़ाके की गर्मी का सिलसिला जारी होने वाला है। आने वाले दो चार दिनों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा सकता है। आने वाले एक दो हफ्ते के तापमान के बारे में जानें तो, पारा 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा सकता है। लेकिन गुरुवार को तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। हालांकि ये हवाएं ठंडी नहीं होंगी और देश के तापमान को बढ़ाएंगी। बता दें, इतनी तेज गर्मी होने के बाद भी मौसम विभाग की तरफ से लू चलने को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
कैसा रहने वाला है मौसम?
बात करें तापमान की तो, बुधवार को तापमान काफी तेजी से बढ़ा था और दोपहर के समय गर्म हवाएं महसूस हो रही थीं। आने वाले कुछ दिनों तक तेज हवाएं देखने को मिलेंगी। गर्म हवाओं के चलते गर्मी भी लगातार बढ़ेगी। गर्मी का ऐसा हाल 9 अप्रैल तक बने रहने की संभावना है। 8 अप्रैल को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग का क्या है कहना?
मौसम विभाग के मुताबिक, देश का तापमान बढ़ सकता है। जो कि सामान्य से करीब 2.4 डिग्री ज्यादा हो सकता है। न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री तक रहने की संभावना है।
कैसा रहने वाला है देश का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। जिनकी रफ्तार 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान जानें तो 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक देखने को मिल सकता है। इस पूरे हफ्ते गर्मी का असर साफ देखने को मिलेगा और लोगों को भारी धूप का सामना करना पड़ेगा।
पहाड़ी इलाकों का कैसा रहने वाला है मौसम?
बात करें पहाड़ी इलाकों की तो यहां पर भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक गर्मी ही देखने को मिलेगी। अप्रैल के महीने में ही इस बार गर्मी का भारी असर देखने को मिल रहा है।
यूपी में गर्मी से हाल बेहाल
यूपी के मौसम के बारे में जानें तो यहां पर भी लोग भरी गर्मी से परेशान हैं। आने वाले एक दो दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 अप्रैल को प्रदेश में गर्मी से राहत मिल सकती है, जिसमें कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस और एटा के अलावा अन्य जिले शामिल हैं।
लू की संभावना कहां?
बीते एक दो दिनों से ही आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। ओडिशा का तापमान 42 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है, जो कि सामान्य से भी ज्यादा है। इसलिए इन राज्यों में गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही आने वाले समय में लू चलने की संभावना है।
Created On : 3 April 2025 6:20 AM