IPL 2025: तिलक की फिफ्टी के बदौलत MI ने DC को घर में घुसकर रौंदा, 12 रनों से हासिल की जीत

तिलक की फिफ्टी के बदौलत MI ने DC को घर में घुसकर रौंदा, 12 रनों से हासिल की जीत
  • MI ने DC को 12 रनों से घर में घुसकर रौंदा
  • MI के लिए तिलक ने खेली अर्धशतकीय पारी
  • दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला गया था मुकाबला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 12 रनों से जीत हासिल कर ली है। दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 206 रनों का टारगेट सेट किया था। मुंबई के दिए इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम केवल 193 रनों पर सिमट गई। बता दें, मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ये पहली हार है। इसके पहले उन्होंने अपने पहले खेले गए 4 मैचों में शानदार जीत हासिल की थी। मुंबई इंडियंस की इस रोमांचक जीत में 19वें ओवर में फील्डिरों की ली गई अजीबोगरीब हैट्रिक की अहम भूमिका रही थी।

मुकाबले में जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस के दिए 206 रनों के रनों के पहाड़ जैसे टारगेट का पीछा करने मैदान में उतरी तब गेंदबाज दीपक चाहर ने अपनी शानदार बॉलिंग का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगार्क के विकेट के तौर पर दिया था। हालांकि, इसके बाद अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने भी अपनी कमाल की बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के धागे खोल दिए थे। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने मिलकर टीम के लिए 61 गेंदों में 119 रन बना डाले थे। इस दौरान पोरेल केवल 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन करुण ने टीम के लिए 89 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस तूफानी पारी के चलते एक समय दिल्ली कैपिटल्स की जीत साफ दिखाई दे रही थी।

लेकिन आखिरी 8 ओवरों में पूरा मैच पलट गया। इस दौरान कप्तान अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल लगातार आउट हो गए। हालांकि, इसके बावजूद दिल्ली की जीत मुमकिन लग रही थी क्योंकि 2 ओवरों में उन्हें केवल 23 रन बनाने थे। लेकिन उनके सामने मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक पहाड़ जैसे खड़े थे। इसके बावजूद बुमराह ने अपनी स्पेल की पहली दो गेंदों में 8 रन लुटा दिए थे। लेकिन इसके बाद फिल्डरों की सूजबुझ के बदौलत मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के तीनों बल्लेबाजों को रन आउट कर दिया और उनकी पारी को 193 रनों पर ही समेट दिया।

Created On :   13 April 2025 11:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story